Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में फिर एक्सीडेंट, मजदूर को लगी गहरी चोट

Breaking News Another Accident at Bhilai Steel Plant, Workers Leg Fractured

भिलाई स्टील प्लांट में लगातार दूसरे दिन हादसा, ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल। कर्मचारियों में बढ़ी नाराज़गी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार दूसरे दिन प्लांट में दुर्घटना होने से कर्मचारियों और मजदूरों में भारी आक्रोश है।
गुरुवार को कोक ओवन विभाग में एक मजदूर झुलस गया था। इसके अगले ही दिन, शुक्रवार को वायर रॉड मिल (WRM) में फिर एक हादसा हो गया, जिसमें एक ठेका मजदूर घायल है।

घायल मजदूर की पहचान टिकेंद्र ठाकुर, मैकेनिकल मेंटेनेंस विभाग से जुड़े ठेका कर्मी के रूप में हुई है। वह वायर रॉड मिल में मेंटेनेंस का कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फ्रैक्चर हो गया।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: ड्यूटी टाइम में भिलाई स्टील प्लांट से ‘बाहर निकलना’ अब जोखिम भरा, पहले दिन पकड़ाए सवा सौ अधिकारी-कर्मचारी

हादसे के बाद उसे तत्काल मेन मेडिकल पोस्ट (MMP) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सेक्टर-9 अस्पताल रेफर किया गया।

कर्मचारियों का कहना है कि लगातार हो रहे हादसे इस बात का प्रमाण हैं कि प्लांट प्रबंधन सुरक्षा को लेकर केवल कागजी दावे कर रहा है। लगातार दो दिन में हुए हादसों ने कर्मचारियों की चिंता बढ़ा दी है। श्रमिक संगठनों ने कहा है कि यदि सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो यह स्थिति और गंभीर हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, कोक ओवन में ठेका श्रमिक झुलसा

वहीं प्लांट प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे हैं कि उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में काम कर रहे मजदूरों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और मेंटेनेंस के दौरान आवश्यक सावधानियाँ क्यों नहीं सुनिश्चित की जा रही हैं।

भिलाई स्टील प्लांट में बढ़ती दुर्घटनाएं एक बार फिर इस सवाल को सामने खड़ा कर रही हैं कि दुनिया के इस प्रमुख स्टील प्लांट में सुरक्षा मानकों की वास्तविक स्थिति क्या है और कब तक मजदूर अपनी जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: इस्को स्टील प्लांट यूनियन चुनाव: मान्यता को लेकर 16 दिसंबर को अहम बैठक