Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट में क्रेन ऑपरेटर की मौत, औंधे मुंह पड़ी मिली लाश
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट में क्रेन ऑपरेटर की मौत, औंधे मुंह पड़ी मिली लाश

15/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
BREAKING-NEWS-Crane-operator-dies-in-Bokaro-Steel-Plant-dead-body-found

रात 10.20 बजे शव बरामद किया गया। साथी कर्मचारी बता रहे हैं कि ड्यूटी के दौरान उसने दांत में दर्द होने की बात कही थी।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट से एक बड़ी खबर आ रही है। कर्मचारी की लाश प्लांट के अंदर मिली है। बी शिफ्ट ड्यूटी में पहुंचे कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कर्मचारी का शव औंधे पड़ा पाया गया है।

बताया जा रहा है कि सीआरएम 3 के टीएलआइएल अनुभाग में कार्य के दौरान क्रेन ऑपरेटर शैलेश चंद्रा ऊंचाई से गिर गया। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई। आसपास कोई न होने की वजह से हादसे की जानकारी तक किसी को नहीं हो सकी। अंदरुनी चोट लगने की वजह से वह काफी देर तक तड़पता रहा होगा। अस्पताल तक नहीं पहुंच सका और मौके पर ही मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें: सरकार का तुगलकी फरमान, एक-दो नहीं पांच लाख उल्लुओं को मारने का जारी हुआ फरमान

ड्यूटी खत्म होने के बाद साथी कर्मचारी इसे आवाज लगाते रहे। कोई जवाब नहीं आया। आसपास खोजबीन शुरू किए तो शव पाया गया। औंधे मुंह गिरे मजदूर के शव को हटाने के लिए सीजीएम ने कहा। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने विरोध किया। शव हटाने से मना कर दिया है। पुलिस की दखल के बाद ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी। सीआरएम के कर्मचारियों का कहना है कि हालात देखकर यही लग रहा है कि वह क्रेन से गिरा है, जिसकी वजह से मौत हुई।

रात 10.20 बजे शव पाया गया। साथी कर्मचारी बता रहे हैं कि ड्यूटी के दौरान उसने दांत में दर्द होने की बात कही थी। मृतक मजदूर कहां का रहने वाला है। परिवार में कौन-कौन लोग हैं। इस बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

ये खबर भी पढ़ें Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में कर्मचारियों की जान खतरे में, चाकू लेकर घुसे 5 चोर, CISF पर उठी अंगुली

मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद ही अंतिम संस्कार किया जा सकेगा। वहीं, क्रेन ऑपरेटर की मौत ऊंचाई से गिरने की वजह से हुई है या कोई अन्य कारण है। यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मंगलवार को पुलिस मामले की विवेचना शुरू करेगी।

ये खबर भी पढ़ें Bhilai Big Breaking: सैक्स रैकेट का खुलासा, 7 धराए, पहली बार कम उम्र की लड़कियां भी पकड़ाई, देखिए वीडियो

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai : महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी की निकली बाहुड़ा रथयात्रा, उमड़ा भक्तों का सैलाब
Next: बोकारो स्टील प्लांट में क्रेन ऑपरेटर की मौत से कोहराम, पत्नी को मिलेगी एस-1 ग्रेड में नौकरी

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.