Suchnaji

Breaking News: सेल के Durgapur Steel Plant में धमाका, सीनियर मैनेजर समेत 5 कर्मी झुलसे

Breaking News: सेल के Durgapur Steel Plant में धमाका, सीनियर मैनेजर समेत 5 कर्मी झुलसे

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के दुर्गापुर स्टील प्लांट (Durgapur Steel Plant) से एक दुखद खबर आ रही है। बेसिक आक्सीजन फर्नेस- बीओएफ (Basic Oxygen Furnace- BOF) में धमाका हो गया है। इतना भयानक धमाका था कि इसकी चपेट में 5 कर्मचारी आ गए हैं।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें :  भिलाई स्टील प्लांट: पॉवर ज़ोन के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड

पांचों जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार किया जा रहा है। मिशन हॉस्पिटल में भी रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ कर्मचारियों को रेस्क्यू करके बचाने की कोशिश की जा रही है। दुर्गापुर के कर्मचारियों के मुताबिक घायलों में 2 प्रशिक्षु, 2 संविदा कर्मी और 1 अधिकारी है।

ये खबर भी पढ़ें :  बोकारो स्टील प्लांट में 1 मार्च से Facial Recognition Biometric Attendance System

बताया जा रहा है कि दो नंबर कन्वर्टर में ब्लास्ट हुआ है। 3 कर्मचारियों की जान जोखिम में है। हालत काफी नाजुक बताया जा रहा है। एक सीनियर मैनेजर भी चपेट में आ गए हैं। दुर्गापुर स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज बीपी सिंह खुद मौके पर डटे हुए हैं। अस्तपाल में अधिकारियों की टीम उतर गई है। बेहतर इलाज के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें :  NMDC के किरंदुल आयरन ओर खदान में एक्सीडेंट, 4 मजदूरों की मौत, 2 जख्मी

वहीं, यूनियन नेता भी अस्पताल में पहुंच चुके हैं। हादसे की जांच की मांग की जा रही है। जांच होने के बाद आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। डीएसपी में लगातार इस तरह की घटना हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant में डकैती, कर्मचारियों के गर्दन पर धारदार हथियार रखकर लूटपाट

घायलों में सीनियर मैनेजर पृथ्वीराज रॉय, सोमनाथ घोष, चिरंजन मंडल, सरबो सिंह ढांगर, बिलय कुमार हरिजन शामिल हैं। हादसे की खबर लगते ही डीएसपी के कर्मचारी अस्पताल में पहुंच गए। काफी गहमा-गहमी का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें :  Bokaro Steel Plant: 2 कर्मचारी की कारों से चारों चक्का ले गए चोर, हंगामा

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117