Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग, अफरा-तफरी, 5 कर्मचारी चपेट में, पैर फ्रैक्चर

Panic due to massive fire in PBS of SAIL Bhilai Steel Plant

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी आफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग लगी है। पीबीएस 2 में एक बार फिर से आग की घटना ने हड़कंप मचा दिया है। आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। आधा दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। काफी मशक्कत के  बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया है।

बीएसपी के उच्चाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं। विभागीय कार्मिकों के मुताबिक टर्बाइन में ब्लास्ट हुआ। आग फैलती गई। अचानक से ब्लास्ट होने से हड़कंप मचा। कार्मिक जान बचाने के लिए भागने लगे। पीछे के रास्ते से बाहर निकलते समय कार्मिक गिर पड़े। इसकी चपेट में कर्मचारी आ गए। पीछे के रास्ते से किसी तरह बाहर निकल सके। दो बीएसपी कर्मचारी और तीन ठेका श्रमिक को हल्का चोट लगा है।

बीएसपी के ठेका श्रमिक उमेंद्र का पैर फ्रैक्चर हो गया है। जान बचाने के लिए भागते समय गिरने से हड्‌डी टूट गई है। घायलों का प्राथमिक उपचार मेन मेडिकल पोस्ट में किया जा रहा है। बीएसपी प्रबंधन की ओर से इस बाबत आधिकारिक बयान सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

बीएसपी में लगातार हो रहे हादसों की वजह से हर तरफ सवाल उठ रहे हैं। इसी सप्ताह ब्लास्ट फर्नेस 4 में कार्य के दौरान एक ठेका श्रमिक 30 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरा था, जिससे मौत हो चुकी है। इधर-साल 2018 के गैस कांड में 14 कार्मिकाें की मौत पर श्रम न्यायालय ने तत्कालीन ईडी वर्क्स पीके दास, कोक ओवन के एचओडी सुब्रमणियम को सजा सुनाई है। तमाम हलचल के बीच अब पीबीएस 2 में भीषण आग की घटना ने सबको हैरान कर दिया है।