Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो इस्पात संयंत्र के एमएसडीएस 7 से गेट नंबर 4 तक आरसीसी सड़क की सागात, ईडी वर्क्स ने की पूजा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो इस्पात संयंत्र के एमएसडीएस 7 से गेट नंबर 4 तक आरसीसी सड़क की सागात, ईडी वर्क्स ने की पूजा

Azmat ali 06/04/2026 1 minute read
ED Works Performed Puja for Construction of RCC Road from MSDS 7 to Gate No 4 of Bokaro Steel Plant

एमएसडीएस-7 से गेट संख्या 4 तक का मौजूदा मार्ग गड्ढों और स्लैग जमाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। अब कार्मिकों को बड़ी राहत।

  • आरसीसी सड़कों के इस नए नेटवर्क से यह भविष्य में संयंत्र की उत्पादकता और सुदृढ़ बुनियादी ढांचे के विकास में भी मील का पत्थर साबित होगा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र में बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, सुरक्षा मानकों में सुधार तथा परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आरसीसी (Reinforced Cement Concrete) सड़क परियोजना का उद्घाटन अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त द्वारा किया गया। इस परियोजना के अंतर्गत एमएसडीएस-7 एवं इनॉक्स संयंत्र से गेट संख्या 04 तक जाने वाली सड़क को जोड़ने वाले मार्ग का नवनिर्माण किया गया है।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएँ) बिपिन कृष्ण सरतापे, मुख्य महाप्रबंधक (उपयोगिता) एस. आर. सिंह तथा मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-II) डीके सक्सेना की उपस्थिति रही। इनके अतिरिक्त महाप्रबंधक (सीईडी) एके अविनाश, महाप्रबंधक (एसएमएस-II ऑपरेशन्स) सचिन कुमार सिंह, महाप्रबंधक (एसएमएस-2/सीसीएस ऑपरेशन्स) ए. बोस एवं पी. मरंडी सहित सिविल इंजीनियरिंग विभाग (संकार्य) के अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि एमएसडीएस-7 से गेट संख्या 04 तक का मौजूदा मार्ग गड्ढों और स्लैग जमाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे मानसून के दौरान जलभराव और अत्यधिक धूल की समस्या उत्पन्न होती थी। यह मार्ग भंडार सामग्री, लौह मिश्र धातु, स्क्रैप एवं दुर्दम्य सामग्री के परिवहन के साथ-साथ अग्निशमन और आपातकालीन वाहनों के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

कार्मिकों की सुरक्षा और सामग्री की निर्बाध आवागमन को प्राथमिकता देते हुए इस परियोजना के तहत तीन प्रमुख खंडों का विकास किया गया है, जिसमें सड़क संख्या 84 के साथ-साथ मैग्नेट यार्ड-1, न्यू स्लैग यार्ड और न्यू एसएमएस-II वेलफेयर बिल्डिंग से कन्वर्टर प्रवेश द्वार तक की कनेक्टिविटी शामिल है।

यह परियोजना संयंत्र के भीतर लॉजिस्टिक नेटवर्क को आधुनिक बनाने और कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बोकारो इस्पात संयंत्र की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। आरसीसी सड़कों के इस नए नेटवर्क से न केवल परिचालन संबंधी बाधाएं दूर होंगी, बल्कि यह भविष्य में संयंत्र की उत्पादकता और सुदृढ़ बुनियादी ढांचे के विकास में भी मील का पत्थर साबित होगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट: सेफ्टी सर्कल प्रतियोगिता में 22 टीमों ने लिया हिस्सा, पढ़ें डिटेल
Next: गो इलेक्ट्रिक भिलाई: चौहान ऑटोमोबाइल और चेंबर ऑफ कॉमर्स आए साथ, प्रदूषण से मुक्ति चाहिए तो इलेक्ट्रिक वाहन चलाइए

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.