Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट: सेफ्टी सर्कल प्रतियोगिता में 22 टीमों ने लिया हिस्सा, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: सेफ्टी सर्कल प्रतियोगिता में 22 टीमों ने लिया हिस्सा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 06/04/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant 22 Teams Participated in the Safety Circle Competition Read Details

सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएँ (S&FS) विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय 'सेफ्टी सर्कल प्रतियोगिता' का आयोजन।

  • प्रतियोगिता कर्मियों के मनोबल को बढ़ाते हुए उन्हें ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य की ओर प्रेरित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

सूचनाजी नयूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास तथा सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएँ (S&FS) विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय ‘सेफ्टी सर्कल प्रतियोगिता’ का सफल आयोजन किया गया। 7 अप्रैल 2026 को कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य संयंत्र के कार्मिकों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कार्यस्थल पर उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। आयोजन के दौरान विभिन्न विभागों की कुल 22 टीमों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रस्तुति दी।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी टीमों ने अपने-अपने कार्य क्षेत्रों से संबंधित सुरक्षा विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान टीमों द्वारा कई नवाचारपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए, जिनका उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षा संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा संभावित जोखिमों को न्यूनतम करना है. प्रबंधन द्वारा सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई और उन्हें सुरक्षा के प्रति निरंतर सजग रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के निर्णायक मंडली में स्टील मेल्टिंग शॉप (न्यू) के महाप्रबंधक ओमप्रकाश अग्रवाल, ब्लास्ट फर्नेस के महाप्रबंधक धनंजय कुमार, आरजीबीएस के महाप्रबंधक नागेश रामटेके तथा कोल्ड रोलिंग मिल-III के महाप्रबंधक बीके मोहंती शामिल थे। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन-ज्ञानार्जन एवं विकास) एसकेडी भौमिक तथा उप प्रबंधक (सुरक्षा) अमित बडोले द्वारा किया गया।

यह आयोजन बोकारो इस्पात संयंत्र की सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। इस तरह की प्रतियोगिताएं न केवल सुरक्षित कार्य वातावरण के निर्माण में सहायक सिद्ध होती हैं, बल्कि कर्मियों के मनोबल को बढ़ाते हुए उन्हें ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य की ओर प्रेरित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जग्गी हत्याकांड: पूर्व सीएम के बेटे अमित जोगी को उम्रकैद की सजा, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर की सुप्रीम कोर्ट में याचिका
Next: बोकारो इस्पात संयंत्र के एमएसडीएस 7 से गेट नंबर 4 तक आरसीसी सड़क की सागात, ईडी वर्क्स ने की पूजा

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.