सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विदाई देने की परम्परा की तारीफ हो रही।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ के प्रधान कार्यालय सेक्टर 4जी में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष एनके सिंह ने किया और संचालन संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र महतो ने किया।
संघ के महामंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि संघ ने पिछले बैठक में घोषणा किया था कि भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ का कोई भी सदस्य सेवानिवृत होंगे, उन्हें संघ ससम्मान विदाई देगा, उसी क्रम में संघ के जुझारू सदस्य बोकारो स्टील प्लांट के सिंटर प्लांट में कार्यरत तुलसी प्रसाद सिंह को सम्मानित किया है।
संघ ने सम्मानपूर्वक विदाई दी और उनके उज्वल भविष्य का कामना की। श्री सिंह ने कहा कि बिक्स ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विदाई देने का जो परम्परा शुरू किया है, वो अद्भुत और सराहनीय है। संघ के सभी साथियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।
समारोह में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश कुमार,उपाध्यक्ष सत्यनारायण ठाकुर, संयुक्त महामंत्री मुकेश सिंह, कोषाध्यक्ष राम कुमार श्रीवास्तव, सहायक कोषाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह,राजेंद्र महतो, मंतोष कुमार, अमित सिन्हा, राजेश कुमार राजवार, शैलेन्द्र कुमार, बाबुधन राम सोनू नुनिया, रघुनाथ,, अनिल कुमार, राजेश कुमार राय उपस्थित रहे।