Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Nepal Big Protest LIVE: Whatsapp, X, Facebook, Youtube, Instagram बैन, बेरोजगारी-भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा संसद में घुसे, 22 की मौत, 500 जख्मी, लगा कर्फ्यू
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

Nepal Big Protest LIVE: Whatsapp, X, Facebook, Youtube, Instagram बैन, बेरोजगारी-भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा संसद में घुसे, 22 की मौत, 500 जख्मी, लगा कर्फ्यू

Azmat ali 08/09/2025 (Last updated: 09/09/2025) 1 minute read
Nepal Big Protest LIVE Social Media Banned Youth Against Unemployment and Corruption 1 dead 80 Injured Curfew Imposed

सरकार के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने पूरे शहर को ठप कर दिया है। सुरक्षाकर्मी फायरिंग कर रहे हैं। पथराव से अफरा-तफरी।

  • काठमांडू के अलावा अन्य शहरों में भी युवा सड़क पर उतर चुके हैं।
  • फेसबुक, ट्यूब, वाट्सएप आदि 26 सोशल मीडिया एप्प को बैन कर दिया गया। 

सूचनाजी न्यूज, काठमांडू। नेपाल के हालात इस वक्त बांग्लादेश, श्रीलंका जैसे हो गए हैं। युवाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। संसद में घुस गए। सेना को मोर्चा संभालना पड़ा। फायरिंग में 22 प्रदर्शनकारी की मौत हो गई,जबकि 500 से ज्यादा युवा जख्मी हो गए हैं। काठमांडू से शुरू हुए प्रदर्शन की आंच नेपाल के कई शहरों तक पहुंच चुकी है।

जगह-जगह आगजनी और प्रदर्शन हो रहे हैं। हालात बेकाबू को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। वहीं, सरकार ने हिंसा करने वालों को देखते ही गोली माने का आदेश दे दिया है। प्रदर्शनकारियों की मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।

नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया को बैन कर दिया है। सोशल मीडिया पर युवा बेरोजगारी, रोजगार को लेकर लगातार सरकार को घेर रहे थे। इसको देखते हुए सरकार ने सोशल मीडिया पर बैन लगा दिया। इससे आक्रोशित युवाओं ने संसद भवन को घेर लिया। पथराव किया गया। युवाओं का कुछ जत्था संसद भवन में प्रवेश कर गई।

इस बीच पुलिस ने फायरिंग करके भीड़ को हटाने की कोशिश की। लेकिन, आग और भड़क गई। उग्र प्रदर्शन करते हुए जगह-जगह पथराव किया जा रहा है। सड़क से संसद तक आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन से भीड़ को हटाने की कोशिश कर रही है।

चीनी सोशल मीडिया साइट को छूट

बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी पहले से अधिक आक्रोशित हो गए हैं। लगातार आंदोलन का आगे भी जारी रखने का दावा कर दिया है। वहीं, सरकार ने आपात बैठक करके मौजूदा हालात से निपटने के लिए ठोस रणनीति बनाई है। चीनी एप्प को बैन नहीं किया गया है। जबकि फेसबुक, ट्यूब, वाट्सएप आदि 26 सोशल मीडिया एप्प को बैन कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री KP Sharma Oli का आया बयान 

दूसरी ओर प्रधानमंत्री खड्ग प्रसाद शर्मा ओली (KP Sharma Oli) की तरफ से बयान आया कि सोशल मीडिया साइट को नियंत्रित करने के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। कंपनियों ने सरकार के आदेश को मानने से इन्कार कर दिया था, जिसके चलते बैन लगाया गया है।

प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश का मॉडल अपनाया 

प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन का मॉडल बांग्लादेश से लिया। पिछले साल बांग्लादेश के युवाओं ने एकजुटता दिखाते हुए संसद भवन को घेर लिया था। प्रधानमंत्री को देश छोड़कर भागना पड़ा था। प्रधानमंत्री ने भारत में शरण लिया। इसी मॉडल को नेपाल के युवाओं ने अपनाया। पहले सड़क पर जुटे। नारेबाजी करते हुए संसद भवन की तरफ कूच कर गए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की। फायरिंग की गई।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: टाटा स्टील को मिला 13वां RAHSTA पुरस्कार
Next: Nepal Protest LIVE: 20 युवाओं की मौत, 100 से ज्यादा जख्मी, देखते ही गोली मारने का आदेश, 6 पत्रकारों को लगी गोली

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.