Suchnaji

BSP ने सेक्टर 6 के अनफिट ब्लॉक से 22 कब्जेदारों को किया बेदखल, खिड़की-दरवाजा तक उखाड़ा

BSP ने सेक्टर 6 के अनफिट ब्लॉक से 22 कब्जेदारों को किया बेदखल, खिड़की-दरवाजा तक उखाड़ा
  • कब्जेदारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) ने एक बार फिर कब्जेदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लगातार दूसरे दिन संपदा न्यायालय के आदेश पर संयंत्र ने अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए 22 डिक्री आवास खाली कराया।

AD DESCRIPTION R.O. No.12879/127

ये खबर भी पढ़ें : रथयात्रा महोत्सव अपडेट: गुण्डिचा मंडप सेक्टर-10 में महाप्रभु का राज राजेश्वरी भेष में दर्शन

भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के नगर सेवाएं विभाग (Municipal Services Department), प्रवर्तन विभाग (Enforcement Department) ने मंगलवार को सेक्टर-06 में अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए संपदा न्यायालय द्वारा पारित डिक्री आदेश के अनुपालन में अनफिट ब्लॉक्स के 22 आवास से अवैध कब्जेधारियों को बेदखल किया। खिड़की, दरवाजे निकलकर, विद्युत कनेक्शन विच्छेद किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Latest Job 2024: 100-50 रुपए में पाइए झारखंड में सरकारी नौकरी, 510 Post, 57 हजार मिलेगी Salary

डिक्री आदेश 73/2023, 75/2023, 76/2023, 89/2023, 81/2023, 82/2023, 83/2023, 84/2023, 85/2023, 86/2023, 150/2023, 151/2023, 152/2023, 153/2023, 154/2023, 155/2023, 158/2023, 159/2023, 160/2023, 69/2023,70/2023, 161/2023, को खाली करवाया गया।

ये खबर भी पढ़ें : 7 साल में 6.2 करोड़ से ज्यादा EPFO सब्सक्राइबर, NPS सदस्यों की संख्या बढ़ी, Modi सरकार ने कहा- Citigroup की रिपोर्ट गलत

इन सभी आवासों का पार्शियल डेमोलिशन (Partial Demolition) शुरू कर दिया गया है। उपरोक्त सभी आवास अधिकृत एजेंसी द्वारा खतरनाक घोषित की जा चुकी है। अवैध कब्जेधारियों तथा भू माफियाओं के विरुद्ध प्रवर्तन विभाग, नगर सेवाए द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। जरूरत पड़ने पर वैधानिक कार्यवाही भी किया जाएगा। आज की कार्यवाही में नगर सेवाए , भिलाई इस्पात संयंत्र तथा पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई।

ये खबर भी पढ़ें : 7 साल में 6.2 करोड़ से ज्यादा EPFO सब्सक्राइबर, NPS सदस्यों की संख्या बढ़ी, Modi सरकार ने कहा- Citigroup की रिपोर्ट गलत

अनफिट ब्लॉक में रहने वाले को विभाग द्वारा जल्द बीएसपी आवासों को खाली करने हेतु निर्देश दिया गया है। प्रवर्तन विभाग द्वारा अवैध कब्जेधारियों, भू माफिया और दलालों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pensioners का सामना BJP से, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले 20 को बड़ी सभा, NAC संग दहाड़ेंगे आधा दर्जन सांसद

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117