Suchnaji

Chhattisgarh News: बस्तर में IED ब्लास्ट, CRPF के दो जवान चपेट में

Chhattisgarh News: बस्तर में IED ब्लास्ट, CRPF के दो जवान चपेट में
  • नक्सलवादियों ने एक प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है कि वे बीते साल कई वजहों से अपनी जान गंवाने वाले 54 नक्सलवादियों की याद में आज से आठ दिसंबर तक पीएलजीए सप्ताह मनाएंगें।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सली आए दिन ब्लास्ट कर जवानों को घेरने की कोशिश में रहते है। कभी मुखबिरी के शक में ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दे रहे हैं। वहीं, शनिवार को नक्सली प्रदेश के बस्तर में आईईडी बम ब्लास्ट कर दिए। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से अर्ध सैनिक बल CRPF के दो जवान बुरी तरह से घायल हो गए।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें : Rourkela Steel Plant से बड़ी खबर,  SAIL में पहली बार लगेगा ये नया आक्सीजन प्लांट,  MoU साइन

छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिला स्थित बारसूर थाना अंतर्गत IED बम ब्लास्ट में CRPF के दो जवान बुरी तरह से घायल हो गए है। घायल जवानों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भेज दिया गया हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL बोनस, ग्रेच्युटी और बकाया एरियर पर इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट से बड़ी खबर

जानकारी के अनुसार घायल जवान फिलहाल खतरे से बाहर है और हॉस्पिटल में दोनों जवानों का उपचार किया जा रहा है। जबकी दूसरी ओर पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान को तेज कर दिया गया है और जवानों द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant के कार्मिकों को मिला जमा पूंजी का चेक

जानकारी के मुताबिक नक्सलवादियों ने एक प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है कि वे बीते साल कई वजहों से अपनी जान गंवाने वाले 54 नक्सलवादियों की याद में आज से आठ दिसंबर तक पीएलजीए सप्ताह मनाएंगें।

ये खबर भी पढ़ें : त्यागमूर्ति माता रमाई फिल्म: डाक्टर अम्बेडकर ने पिता से मांगी नौकरी की अनुमति, परिवार भावुक, फिल्म में SAIL के डाक्टर उदय और नत्था भी

बीते दिनों छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव के दूसरे व आखिरी फेज के दरमियान भी नक्सलियों ने बिंद्रानवागढ़ विधानसभा इलाके में ब्लास्ट किया था। कुछ घटनाएं और हुई थी, लेकिन बिंद्रानवागढ़ इलाके में हुए ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गए थे। सर्चिंग पर निकले CRPF और DRG की टीम पर नक्सलवादियों ने एक के बाद एक कई आईईडी बम को ब्लास्ट कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bonus: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी फिर उतरे सड़क पर, होगा चक्का जाम

इस घटना के बाद क्षेत्रवासी डरे हुए है। वही जिला बल से लेकर बस्तर पुलिस और अर्ध सैनिक बल के जवानों द्वारा सख्ती से क्षेत्र को पूरी तरह से घेर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL सर्वे पर बवाल: डराकर, धमकाकर जबरन भरवाया जा रहा सर्वे फॉर्म, कर्मचारियों का फॉर्म भर रहे अधिकारी

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117