Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP OA: फरवरी-मार्च में सेवानिवृत्त अधिकारियों की एक साथ विदाई, सबने गुजरी बातें सुनाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: फरवरी-मार्च में सेवानिवृत्त अधिकारियों की एक साथ विदाई, सबने गुजरी बातें सुनाई

Azmat ali 29/03/2026 1 minute read
BSP OA Bids Farewell to 14 Officers Shares Memories of Retirement

मुनीश कुमार गोयल-सीजीएम (एमडब्ल्यूआरएम), समीर गुप्ता-सीजीएम (सीएंडआईटी), डॉ. रूचिर भटनागर-एडिशनल सीएमओ (मेडिकल) की विदाई।

  • ओए ने उत्कृष्ट योगदान हेतु बीएसपी के सेवानिवृत्त अधिकारियों का किया सम्मान।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा फरवरी 2026 एवं मार्च 2026 माह में सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घ सेवा एवं उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान समारोह का आयोजन प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया। इस कार्यक्रम में सेफी चेयरमेन एवं आफिसर्स एसोसएिशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, महासचिव अंकुर मिश्रा सहित कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू, सचिव द्वय प्रहलाद मौर्य, अनु पी उपस्थित उपस्थित थे।

इन अधिकारियों का हुआ सम्मान

इस सम्मान समारोह में फरवरी 2025 माह में सेवानिवृत्त हुए विद्या सागर देवांगन, जीएम (पीएनबीएस), विकास कुलकर्णी, जीएम (पर्चेस), रूपनारायण शर्मा, डिप्टी मैनेजर (एसएमएस-3) तथा मार्च 2026 माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों मुनीश कुमार गोयल, सीजीएम (एमडब्ल्यूआरएम), समीर गुप्ता, सीजीएम (सीएंडआईटी), डॉ. रूचिर भटनागर, एडिशनल सीएमओ (मेडिकल), वेन्द्र श्रीवास्तव, जीएम (प्रोजेक्ट्स), एन आशा, डीजीएम (एफएंडए), अभिमन्यु महाराना, एजीएम (यूआरएम), श्री टी एस ब्लेशन, एजीएम (सीओसीसीडी), जीवन लाल धु्रव, सीनियर मैनेजर (एसईडी), मालाकोन्डेश्वर राव वेमुला, सीनियर मैनेजर (सीओसीसीडी), डेनिस क्रिस्टी, डिप्टी मैनेजर (ईडी-एचआर) एन अनंतरामा रमेश, असिस्टेंट मैनेजर, (स्टोर) का सम्मान किया गया।

अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर किया सम्मानित

सम्मान समारोह में उपस्थित अधिकारियों तथा उनके जीवनसंगिनियों का आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारीगण अपनी सेवा काल के अविस्मरणीय क्षणों को साझा किया। उन्होंने ओए द्वारा किए गये सफल प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की अपील की।

यह समारोह आपके दीर्घ व उत्कृष्ट सेवा का है सम्मान-बंछोर

समारोह के प्रारंभ में अपने स्वागत उद्बोधन में सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जो उपलब्धियां हासिल किया गया है, उन उपलब्धियां को हासिल करने में आप जैसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों का अहम योगदान है।

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने सदैव ही अधिकारियों के मुद्दों के प्रति सजग रहा है और उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किया है। जिसके फलस्वरूप सम्मानजनक पे-रिविजन, सेल पेंशन स्कीम को लागू करवाना, सेवानिवृत्त पर मिलने वाले अवकाश नगदीकरण की सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करना, 11 माह के पर्क्स के एरियर्स का भुगतान, बेहतर पदनाम, भिलाई इस्पात संयंत्र की नई माइंस को चालू करवाने हेतु सहयोग एवं भिलाई को अवैध कब्जामुक्त करने जैसे अहम मुद्दों के लिए जमीनी संघर्ष करते हुए सफलता हासिल की है।

समारोह के अंत में ओ.ए. महासचिव अंकुर मिश्रा सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा अपने सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का वर्णन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य व सुखद स्वास्थ्य की कामना की, उन्होंने कहा कि आज का यह अवसर भावनाओं से परिपूर्ण है, एक ओर हम अपने अनुभवी और समर्पित अधिकारियों को विदाई दे रहे हैं, तो दूसरी ओर उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करने का गौरव भी प्राप्त कर रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन ओए कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू ने किया। कार्यक्रम में परविन्दर सिंह, वेणु गोपाल देवांगन, आर के महाराना एवं ओए जोनल प्रतिनिधि संजय तिवारी, एस सी साहू, मिलिंद बंसोड़, विरेन्द्र सिंह, संदीप बोरकर, संजीव कुमार सोनी, एम के गुलाटी, अखिल मिश्रा, रोहित हरित, अंकुर राठौर, आदित्य दुबे थालेश सिन्हा, सोमेश द्विवेदी, श्रवण कुमार शुक्ला, सरोजन प्रसाद, राजुल कुमार पाण्डेय, विनीत वर्मा, अभिषेक राठौर, विकास सिन्हा, श्वेत मिश्रा, राजूल पाण्डेय, एक्स-ओए अध्यक्ष एस आर दास, एक्स ओए महासचिव जे बी पाटिल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी गण उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट: 123 कर्मचारियों-अधिकारियों को मिला दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार
Next: Bhilai Steel Plant: भिलाई के 1,000 से अधिक छोटे दुकानदारों को राहत दिलाने की मांग, इस्पात मंत्रालय तक पहुंचा चेम्बर का संघर्ष

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.