Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट: 123 कर्मचारियों-अधिकारियों को मिला दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: 123 कर्मचारियों-अधिकारियों को मिला दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार

Azmat ali 28/03/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant 123 Employees and Officers Received Long Service Awards

Bokaro Steel Plant: 12 अधिशासी एवं 111 अनधिशासी कर्मियों को दीर्घकालीन सेवा प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

  • संगठन की उत्पादकता और निरंतर सुधार की कार्य-संस्कृति को और अधिक मजबूती मिलती है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र के मुख्य प्रेक्षागृह में “दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार” समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह में संयंत्र में निरंतर 25 वर्षों की उत्कृष्ट एवं निष्ठापूर्ण सेवा पूर्ण करने वाले 123 इस्पातकर्मियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी के साथ अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) चित्त रंजन मिश्रा, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीश सेनगुप्ता, अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त, अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. बिभूति भूषण करुणामय तथा अधिशासी निदेशक (खान) विकास मनवती सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

समारोह के आरंभ में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया और रजत जयंती पूर्ण करने वाले कर्मियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी. अपने संबोधन में कार्यकारी निदेशक प्रभारी राजश्री बनर्जी ने सम्मान प्राप्त करने वाले कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और बहुमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इस्पातकर्मियों के इस समूह का समृद्ध अनुभव और उत्साह बीएसएल को उत्कृष्टता के नए शिखर पर ले जाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मंचासीन अन्य अधिशासी निदेशकों ने भी कर्मियों के समर्पण की सराहना की और उन्हें इस्पात उद्योग की मौजूदा अनुकूल परिस्थितियों का लाभ उठाते हुए संयंत्र की उत्पादकता और गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाने का संदेश दिया।

सम्मान समारोह के दौरान कार्यकारी निदेशक प्रभारी एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा 12 अधिशासी एवं 111 अनधिशासी कर्मियों को दीर्घकालीन सेवा प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ. नन्दा प्रियदर्शिनी द्वारा किया गया, जबकि समारोह के अंत में महाप्रबंधक (मानव संसाधन – ओडी) एन. के. झा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

यह गौरवपूर्ण आयोजन बोकारो इस्पात संयंत्र की अपने अनुभवी मानव संसाधन के प्रति कृतज्ञता और सम्मान को प्रदर्शित करता है। अनुभवी कर्मियों का यह दीर्घकालीन समर्पण न केवल संयंत्र की परिचालन स्थिरता और तकनीकी सुदृढ़ता सुनिश्चित करता है, बल्कि यह युवा कर्मियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है, जिससे संगठन की उत्पादकता और निरंतर सुधार की कार्य-संस्कृति को और अधिक मजबूती मिलती है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शपथ फाउंडेशन भिलाई का हेल्पलाइन नंबर 9926844441 बना जरूरतमंदों का सहारा
Next: BSP OA: फरवरी-मार्च में सेवानिवृत्त अधिकारियों की एक साथ विदाई, सबने गुजरी बातें सुनाई

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.