Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पढ़ाई संग करते रहे साइकिलिंग और खेलते रहे साइकिल पोलो, बोर्ड रिजल्ट 100%
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पढ़ाई संग करते रहे साइकिलिंग और खेलते रहे साइकिल पोलो, बोर्ड रिजल्ट 100%

14/05/2025 1 minute read
Children kept cycling and playing cycle polo along with studies, board result 100%

विजय बघेल ने कहा कि खिलाड़ियों का खेल तथा पढ़ाई से संबंधित कोई भी परेशानी होने पर हर संभव मदद किया जाएगा।

  • साइकिलिंग और साइकिल पोलो के खिलाड़ियों का खेल के साथ पढ़ाई पर फोकस 100 फ़ीसदी रहा परीक्षा परिणाम।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। खेल एवं पढ़ाई साथ-साथ करना भी एक चुनौती होती है। साल भर लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओ में खेलना और इस बीच पढ़ाई पर भी फोकस करना आसान नहीं होता। लेकिन भिलाई के साइकिल पोलो व साइकिलिंग के खिलाड़ियों ने खेल के साथ पढ़ाई पर फोकस किया और इसका परिणाम भी सामने आया।

ये खबर भी पढ़ें: रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन 140 किमी के प्रोजेक्ट को मंजूरी, SAIL BSP की है रावघाट में लौह अयस्क खदान

छत्तीसगढ़ बोर्ड एवं सीबीएसई बोर्ड (CG Board and CBSE Board) दसवीं व 12वीं बोर्ड के घोषित परिणाम में साइकिल पोलो एवं साइकिलिंग के खिलाड़ियों का परिणाम 100 फ़ीसदी रहा। छत्तीसगढ़ साइकिलिंग संघ के महासचिव विनायक चन्नावर तथा बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव एवं बीएसपी साइकिल पोलो क्लब के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने बताया कि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने साइकिलिंग एवं साइकिल पोलो के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों तथा साइकिल पोलो के राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को उनके दसवीं व 12वीं के शत प्रतिशत परिणाम आने पर बधाई दी।

ये खबर भी पढ़ें: 20 मई हड़ताल: इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट ने कर्मचारियों को दी चेतावनी, काम नहीं तो वेतन नहीं, नहीं मिलेगी छुट्टी

इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ साइकिलिंग क्लब के अध्यक्ष, सेफी चेयरमेन एवं आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर ने दसवीं एवं बारहवीं में शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने पर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए दूरभाष पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में मरीज की जान थी खतरे में, पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 40 मिनट में पहुंचाया रायपुर हॉस्पिटल

उन्होंने अपने बधाई संदेश में बताया कि सभी खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए उनके खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में अधिकाधिक सुविधा मुहैया कराने का प्रयास करेंगे। विजय बघेल ने कहा कि खिलाड़ियों का खेल तथा पढ़ाई से संबंधित कोई भी परेशानी होने पर हर संभव मदद किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में 5वां स्थान प्राप्त कर  BSP CGM की पुत्री सोनाक्षी दास ने रचा शैक्षणिक कीर्तिमान

छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दसवीं में राहुल निर्मलकर ने 72.3%, प्रिंस मेहता 57%, पंकज सिंह 52%, पीयूष साहू 61.3 प्रतिशत, चेतन लाल साहू 71%, लक्ष्मी यादव 47%, निशा देवांगन 59%, इशिता सिंह 66 प्रतिशत हासिल किया। वहीं, पूनम देवी 71.8%, ज्योति साहू 63% प्राप्त किया। इसी प्रकार होम एग्जाम में भी अन्य सभी खिलाड़ियों ने शत प्रतिशत परिणाम दिए।

ये खबर भी पढ़ें: अगले माह एरियर्स के साथ नया बेसिक-महंगाई भत्ता का भुगतान होगा शुरू, पढ़ें BSP संयुक्त यूनियन मीटिंग का डिटेल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro BAKS की मांग: SAIL अधिकारियों की करें छटनी, कर्मचारियों की भर्ती, ये है मैनपॉवर आंकड़े
Next: SAIL BSP के डीजीएम के बेटे कृषांग ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में हासिल किया 98.8% अंक, शहर-स्कूल में वाहवाही

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.