Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • RINL के महाप्रबंधक का इस्तीफा, 3 माह बचा था रिटायरमेंट को, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RINL के महाप्रबंधक का इस्तीफा, 3 माह बचा था रिटायरमेंट को, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/06/2026 1 minute read
RINL General Manager Resigns Company issues Release Order three Months Remained until Retirement

जीएम इंचार्ज (एचआर-सर्विसेज) एम. मधुसूदन का कोक ओवन ट्रांसफर किया गया। इससे नाराज जीएम इंचार्ज ने इस्तीफा दे दिया।

  • एम. मधुसूदन राव ने 11 जून को इस्तीफा सौंपा था।
  • 12 जून 2026 से कंपनी की सेवाओं से कार्यमुक्त माना गया है।
  • रिटायरमेंट में महज 3 माह का समय बचा था।
  • आरआइएनएल हादसे के बाद अधिकारी रडार पर आ गए थे।

सूचनाजी न्यूज, विशाखापत्तनम। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) विशाखापत्तनम स्टील प्लांट के मानव संसाधन (HR) विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के इस्तीफे को मंजूरी दे दी गई है। हादसे के बाद कार्य में लापरवाही आदि को लेकर काफी विवाद हुआ। डायरेक्टर प्रोजेक्ट एवं अतिरिक्त प्रभार डायरेक्टर पर्सनल एके बागची जीएम के रवैये को लेकर खासा नाराज थे। कम्युनिकेशन गैप आदि का आरोप लगाया गया है। इसी बीच अधिकारी का कोक ओवन ट्रांसफर कर दिया गया। इससे नाराज जीएम इंचार्ज ने इस्तीफा दे दिया। जबकि रिटायरमेंट को महज 3 माह बचा था।

आरआइएनएल प्रबंधन ने इसे स्वीकार भी कर लिया है। जीएम इंचार्ज (एचआर-सेर्विसेज) एम. मधुसूदन के इस्तीफे की स्वीकृति के बाद कंपनी की सेवाओं से मुक्त कर दिया गया है। 13 जून को जारी आदेश में बताया गया है कि एम. मधुसूदन राव ने 11 जून 2026 को अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद उन्हें 12 जून 2026 (पूर्वाह्न) से कंपनी की सेवाओं से कार्यमुक्त माना गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Vizag Steel Plant Accident Update: 22 अधिकारी सस्पेंड, 26 अफसरों का ट्रांसफर

कंपनी की संपत्तियां लौटाने के निर्देश

आदेश में कहा गया है कि श्री राव को अपना पहचान पत्र, ई-पास, मेडिकल रिकॉर्ड, स्वयं एवं आश्रित परिवार के सदस्यों की पहचान पुस्तिकाएं तथा कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए टेलीफोन एवं मोबाइल कनेक्शन सहित अन्य कंपनी संपत्तियां संबंधित विभाग को सौंपनी होंगी।

ये खबर भी पढ़ें: विशाखापट्टनम इस्पात संयंत्र में अधिकारी संग कर्मचारियों की गई जान, अब हो जाओ सावधान, BSP OA का छलका दर्द

बकाया राशि की वसूली का अधिकार सुरक्षित

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यदि श्री राव के ऊपर किसी प्रकार की देनदारी शेष रहती है, तो उसे वसूलने का अधिकार आरआईएनएल के पास सुरक्षित रहेगा। साथ ही, अंतिम भुगतान एवं अन्य देयकों का निपटारा कंपनी के नियमों के अनुसार किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Voluntary Retirement Scheme: बीएसपी, बोकारो, ISP, DSP, राउरकेला स्टील प्लांट समेत खदान से वीआर लेने वालों की इसी महीने विदाई

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Vizag Steel Plant Accident Update: 22 अधिकारी सस्पेंड, 26 अफसरों का ट्रांसफर
Next: SAIL New Lease Policy 2026: काम किया बोकारो स्टील प्लांट ने, श्रेय ले रहे भिलाई के छुटभैया नेता तक, अब जग हंसाई

Related Stories

INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026
BSL BAKS Traffic Department Employees troubled by issues ranging from Incentives and Rewards to Toilet Facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या

Azmat ali 28/08/2026
Metals Materials Quiz-2026 DPS Bhilai team triumphs selected for national-level quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter Metals & Materials Quiz-2026: डीपीएस भिलाई की टीम ने मारी बाजी, ईडी वर्क्स का खास योगदान

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026
BSL BAKS Traffic Department Employees troubled by issues ranging from Incentives and Rewards to Toilet Facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या

Azmat ali 28/08/2026
Metals Materials Quiz-2026 DPS Bhilai team triumphs selected for national-level quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter Metals & Materials Quiz-2026: डीपीएस भिलाई की टीम ने मारी बाजी, ईडी वर्क्स का खास योगदान

Azmat ali 28/08/2026
SAIL BSP DGMs son Moksh Chaurasia achieved success in NEET 2026, Chaurasia community happy
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

SAIL BSP: डीजीएम के बेटे मोक्ष चौरसिया ने NEET 2026 में हासिल की शानदार सफलता, चौरसिया समाज का बढ़ाया मान

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.