Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL बोनस: होने वाली है बड़ी अनहोनी, सीटू का धमकी भरा लेटर, निशाने पर डायरेक्टर पर्सनल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस: होने वाली है बड़ी अनहोनी, सीटू का धमकी भरा लेटर, निशाने पर डायरेक्टर पर्सनल

21/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CITU-expressed-objection-on-giving-Rs-23-thousand-as-bonus.-Demand-to-call-a-meeting-and-take-a-decision-with-everyones-consent
  • सीटू के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद तपन सेन, एसडब्ल्यूएफआई के महासचिव ललित मोहन मिश्र ने सेल के डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह को धमकी भरा पत्र लिखा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited)-सेल (SAIL) में हालात अच्छे नहीं दिख रहे हैं। बोनस विवाद गहराता जा रहा है। सेल प्रबंधन (SAIL Management), एनजेसीएस (NJCS) और कर्मचारियों के बीच कम्युनिकेशन गैप (Communication Gap) खतरनाक मोड़ ले रहा है।

SAIL Bonus Breaking News: नाराजगी मिटाने कर्मचारियों के खाते में बोनस आना शुरू, ट्रेनीज़ को मिली ये रकम

एनजेसीएस (NJCS) को नजर अंदाज कर प्रबंधन ने कर्मचारियों के खाते में 23 हजार रुपए बोनस के रूप में डाल दिया है। इसको लेकर सीटू सहित सभी यूनियन लीडर (Union Leader) भड़क गए हैं। सीटू के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद तपन सेन, एसडब्ल्यूएफआई के महासचिव ललित मोहन मिश्र ने सेल के डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह को धमकी भरा पत्र लिखा है।

Super Exclusive News: सेल Bonus तय, नियमित कर्मचारियों को 23 हजार और ट्रेनीज को 18063 रुपए बोनस शुक्रवार शाम तक आएगा खाते में

प्रबंधन को साफ शब्दों में बोल दिया गया है कि सेल प्रबंधन का रवैया आक्रोशित करने वाला है। औद्योगिक अशांति फैलती है तो इसका जिम्मेदार कोई और नहीं, बल्कि डायरेक्टर पर्सनल ही होंगे।

Bhilai Steel Plant: पूर्व कर्मियों को 650 स्क्वायर फीट, अफसरों को EQ-1 टाइप आवास लाइसेंस पर देने की मांग, पढ़िए बड़ी खबर

सीटू की तरफ से लिखी गई चिट्‌टी को लेकर प्रबंधन भी तनाव में आ गया है। सेल (SAIL) के सभी प्लांट में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हड़ताल पर जाने की चेतावनी पहले ही दी जा चुकी है। प्लांट स्तर पर फीडबैक (Feedback) तक एनजेसीएस के केंद्रीय नेताओं (Central leaders of NJCS) को भेज दिया गया है। अब सीटू की धमकी निश्चित रूप से कोई गुल खिलाएगी।

भिलाई स्टील प्लांट से रिटायर कार्मिकों को BSP Sector 4 Credit Society ने थमाया चेक

सीटू के धमकी भरे पत्र पर सूचनाजी.कॉम ने ललित मोहन मिश्र से बातचीत की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रबंधन बहुमत के नाम पर कर्मचारियों का हक मार रहा है। जिस फॉर्मूले के आधार पर 23 हजार रुए दिया गया है, वही गलत है।

SAIL Bonus 2023 विवाद: 23 हजार का ऑफर सब पर तमाचा, आई हड़ताल की तारीख

इसलिए जल्द बैठक बुलाकर नए सिरे से बोनस (Bonus) की राशि तय की जाए। फैसला होने के बाद बची हुई राशि का भुगतान किया जाए। अन्यथा कर्मचारी कुछ भी फैसला ले सकते हैं। इसके लिए सेल प्रबंधन ही जिम्मेदार होगा।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, अरुण वोरा, देवेंद्र यादव, मुकेश चंद्राकर, निर्मल कोसरे संग पढ़िए 53 प्रत्याशियों के नाम

सेल प्रबंधन (SAIL Management) ने जिस फॉर्मूला (Formula) का सहारा लेकर भुगतान किया है, उसमें कर्मचारियों का कंट्रीब्यूशन (Contribution) तक नहीं दिया गया है। प्रोडक्शन बढ़ा, टर्न ओवर बढ़ा, बावजूद इसको नजर अंदाज कर दिया गया है। एकतरफा फैसला लेकर भुगतान करके प्रबंधन ने आग में घी डाल दिया है। इसलिए सेल प्रबंधन एनजेसीएस मीटिंग बुलाए। सबको साथ लेकर वास्तविक बोनस दिया जाए।

CG Election 2023: CM, स्पीकर, सेन्ट्रल मिनिस्टर, IAS के बाद चुनावी मैदान में IPS, कांग्रेस-भाजपा को चटा चुके धूल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: रिश्वत के खिलाफ BSP के विजिलेंस डिपार्टमेंट ने लिया बड़ा फैसला, वेबपेज लांच
Next: SAIL बोनस: तो क्या फिर होगी NJCS बोनस मीटिंग, आई बड़ी खबर 

Related Stories

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.