Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL ISP Burnpur: मकान और जमीन पर कब्जे, कर्मचारियों-ठेका कर्मियों को चेतावनी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: मकान और जमीन पर कब्जे, कर्मचारियों-ठेका कर्मियों को चेतावनी

Azmat ali 27/05/2026 1 minute read
SAIL ISP Burnpur Encroachment on House and Land Warning to Employees and Contract Workers

यदि किसी कर्मचारी या संविदा कर्मी की संलिप्तता कब्जे में पाई जाती है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक-कानूनी कार्रवाई होगी।

  • संविदा कर्मी भी किसी प्रकार की अवैध गतिविधि को बढ़ावा न दें, न ही उसमें सहयोग करें।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। Steel Authority of India Limited के IISCO Steel Plant Burnpur प्रबंधन ने कंपनी की आवासीय इकाइयों, जमीन और अन्य परिसरों पर हो रहे अवैध कब्जे और अतिक्रमण को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। मानव संसाधन विभाग की ओर से जारी सामान्य परामर्श में सभी कर्मचारियों और संविदा कर्मियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी प्रकार के अनधिकृत कब्जे अथवा अतिक्रमण में शामिल न हों।

प्रबंधन के संज्ञान में लगातार ऐसी घटनाएं आ रही थीं, जिनमें कंपनी की संपत्तियों पर अवैध कब्जा या अतिक्रमण किया जा रहा है। इसे कंपनी के हितों के खिलाफ और पूरी तरह अवैध बताया गया है। प्रबंधन ने कहा है कि आईएसपी में कार्यरत स्थायी कर्मचारियों के साथ-साथ ठेकेदारों के माध्यम से नियुक्त संविदा कर्मी भी किसी प्रकार की अवैध गतिविधि को बढ़ावा न दें, न ही उसमें सहयोग करें।

कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे व्यक्तिगत रूप से या किसी संघ, समूह अथवा मंच के जरिए भी ऐसे कार्यों का समर्थन न करें। परामर्श में साफ कहा गया है कि यदि किसी कर्मचारी या संविदा कर्मी की संलिप्तता कंपनी की संपत्ति पर अनधिकृत कब्जे में पाई जाती है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आईएसपी प्रबंधन ने सभी संबंधित लोगों से कंपनी की संपत्ति की सुरक्षा, अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जारी किया गया है। यह सामान्य परामर्श महाप्रबंधक (एचआर-सीएफ, नियम, एनडब्ल्यू गैर-संयंत्र और शिक्षा) रजत सरकारे की ओर से जारी किया गया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: क्या भिलाई स्टील प्लांट से रोज़ 63 लाख की लोहा चोरी, 3 हजार करोड़ की चपत, ट्रांसपोर्टर की शिकायत PM मोदी से, पढ़ें डिटेल
Next: Bokaro General Hospital: बच्चों और बड़ों के गले में फंसी चीजें अब BGH निकालेगा Rigid Bronchoscope से

Related Stories

Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
Engineers Day 2026 Tree plantation drive by Bokaros diploma engineers read the EDs message
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे 2026: बोकारो के डिप्लोमा इंजीनियर्स संग ईडी ने रोपे पौधे, पढ़ें मैसेज

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
Engineers Day 2026 Tree plantation drive by Bokaros diploma engineers read the EDs message
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे 2026: बोकारो के डिप्लोमा इंजीनियर्स संग ईडी ने रोपे पौधे, पढ़ें मैसेज

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS agitation begins September 21 General Secretary Hariom announces hunger strike
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant BAKS: 21 से कर्मी बांधेंगे काली पट्टी, 1 अक्टूबर तक सभी HOD का घेराव, 27 को आमसभा, अंत में आमरण अनशन पर बैठेंगे हरिओम

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.