Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक की बढ़ीं मुश्किलें, PM नहीं अब राष्ट्रपति से शिकायत, AITUC ने की पद से हटाने, जांच की मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक की बढ़ीं मुश्किलें, PM नहीं अब राष्ट्रपति से शिकायत, AITUC ने की पद से हटाने, जांच की मांग

Azmat ali 18/06/2026 1 minute read
Complaint Lodged with the President Against Steel Secretary Sandeep Poundrik AITUC Demands his Removal and an Inquiry

SAIL, RINL, NMDC का जिक्र कर एटक ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र। इस्पात मंत्रालय में ‘दबाव और हस्तक्षेप’ का गंभीर आरोप।

  • संदीप पौंड्रिक पर एटक का बड़ा हमला, जांच तक पद से हटाने की मांग।
  • राष्ट्रपति मुर्मू को भेजी गई शिकायत से बढ़ी इस्पात सचिव की मुश्किलें, एटक ने उठाए कई सवाल
  • इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक के खिलाफ राष्ट्रपति तक पहुंची शिकायत, AITUC ने मांगी जांच।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। इस्पात मंत्रालय के सचिव संदीप पौंड्रिक के खिलाफ अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) ने मोर्चा खोल दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय तक अपनी बात पहुंचाने के बाद अब एटक ने सीधे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर इस्पात मंत्रालय और उसके अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, श्रमिक विरोधी नीतियों और औद्योगिक संबंधों से जुड़े गंभीर मामलों की जांच कराने की मांग की है।

एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विद्यासागर गिरी ने 17 जून 2026 को राष्ट्रपति को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि इस्पात मंत्रालय के वर्तमान सचिव के कार्यकाल में सेल (SAIL), आरआईएनएल (RINL), एनएमडीसी (NMDC) जैसे सार्वजनिक उपक्रमों में अत्यधिक हस्तक्षेप और दबावपूर्ण प्रशासनिक संस्कृति विकसित हुई है। इससे संस्थानों की कार्य संस्कृति, सुरक्षा व्यवस्था, औद्योगिक संबंध और सुशासन प्रभावित हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited: मैनपावर सप्लाई करने 2 भारतीय, 1 नीदरलैंड की एजेंसी इम्पैनल, यहीं से होगी भर्ती

एटक ने लगाए ये प्रमुख आरोप

पत्र में दावा किया गया है कि सार्वजनिक उपक्रमों के दैनिक प्रशासन में अनावश्यक हस्तक्षेप कर निदेशक मंडलों और प्रबंधन की स्वायत्तता प्रभावित की गई है। साथ ही मौखिक आदेशों, दबावपूर्ण व्यवहार और कथित गैरकानूनी निर्देशों के जरिए निर्णय प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोप भी लगाए गए हैं।

एटक ने आरोप लगाया कि भय और दबाव का माहौल बनाकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वतंत्र निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित की गई। संगठन ने यह भी दावा किया कि सेल के तत्कालीन चेयरमैन को इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने तथा अन्य कंपनियों में भी इसी तरह के हस्तक्षेप की शिकायतें सामने आई हैं।

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी कांड: 3.22 करोड़ की हेराफेरी का मास्टरमाइंड यूपी से दबोचा गया, 7 दिन की पुलिस रिमांड

RINL हादसों और सुरक्षा व्यवस्था का भी उठाया मुद्दा

एटक ने विशाखापट्टनम स्थित राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) में हुई जानलेवा दुर्घटनाओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी, श्रम शक्ति में कटौती और उत्पादन-केंद्रित दबाव के कारण कर्मचारियों और श्रमिकों की जान जोखिम में पड़ी है।

संगठन ने आरआईएनएल में हुई 10 से अधिक जानलेवा दुर्घटनाओं की विशेष जांच कराने की मांग भी की है। पत्र में कहा गया है कि इन मामलों में मंत्रालय की भूमिका और कथित हस्तक्षेप की भी पड़ताल होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP से Form 16 जारी, आयकर रिटर्न भरने की तैयारी, ई-सहयोग और अग्रज संवाद में उपलब्ध

NMDC वेतन समझौते में देरी पर सवाल

एटक ने एनएमडीसी के द्विपक्षीय वेतन समझौते को 22 माह से अधिक समय तक लंबित रखने का मुद्दा भी उठाया है। संगठन का आरोप है कि इस देरी से हजारों कर्मचारियों और श्रमिकों के वैध आर्थिक हित प्रभावित हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Plot-Land Lease Renewal Policy 2026: बोकारो स्टील प्लांट का ऑर्डर जारी, 1 रुपए, 10%, 25% शुल्क

राष्ट्रपति से क्या मांग की गई
एटक ने राष्ट्रपति से मांग की है कि सभी आरोपों की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी या उच्चस्तरीय न्यायिक/प्रशासनिक जांच समिति से कराई जाए। संगठन ने यह भी मांग की है कि जांच पूरी होने तक संदीप पौंड्रिक को इस्पात सचिव के पद से हटाया जाए या किसी अन्य विभाग में स्थानांतरित किया जाए, ताकि जांच निष्पक्ष रूप से हो सके। इसके अलावा सेल, आरआईएनएल, एनएमडीसी और अन्य उपक्रमों में सुरक्षा, औद्योगिक संबंधों और श्रम कानूनों के पालन में कथित हस्तक्षेप की व्यापक समीक्षा कराने की भी मांग की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Voluntary Retirement Scheme: बीएसपी, बोकारो, ISP, DSP, राउरकेला स्टील प्लांट समेत खदान से वीआर लेने वालों की इसी महीने विदाई

मंत्रालय की प्रतिक्रिया का इंतजार

फिलहाल एटक की ओर से लगाए गए आरोपों पर इस्पात मंत्रालय या सचिव संदीप पौंड्रिक की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि मंत्रालय की ओर से कोई पक्ष या स्पष्टीकरण जारी किया जाता है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Mahanadi Coalfields Limited: SAIL बोकारो स्टील प्लांट के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के Director Finance

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अब मशीनों से कम होगा सीधा संपर्क, BSP ने शुरू की अत्याधुनिक सेफ्टी पहल, AI से निगरानी और बढ़ेगी सुरक्षा
Next: बोकारो स्टील प्लांट: BPSCL मजदूर की करंट लगने से मौत, नहीं उठी लाश, BGH के बाहर परिजनों का हंगामा

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.