Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • संविधान गौरव दिवस: पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय बोले-संविधान ने भारत को बनाया मिनी वर्ल्ड, 18 कर्मरत्न सम्मानित
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

संविधान गौरव दिवस: पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय बोले-संविधान ने भारत को बनाया मिनी वर्ल्ड, 18 कर्मरत्न सम्मानित

25/01/2025 1 minute read
Constitution Pride Day: Former Minister Prem Prakash Pandey said - Constitution made India a mini world, 18 Karmaratna honored

संविधान गौरव दिवस का समापन खुर्सीपार बापू नगर में किया गया। मुख्य अतिथि प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने उपस्थितजनों को संबोधित किया।

  • संविधान ने भारतीय नागरिकों को जो अधिकार और कर्तव्य दिए हैं, वे देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के आह्वान पर आयोजित संविधान गौरव दिवस का समापन खुर्सीपार बापू नगर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 7 के लिए भूमिपूजन, L&T व जर्मन कंपनी करेगी काम

कार्यक्रम की शुरूआत संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा समाज के 18 कर्मरत्नों का सम्मान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: सेल कोलियरी चासनाला की समस्याओं का पिटारा खुला संसदीय कमेटी के सामने

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमप्रकाश पाण्डेय (Chief Guest Premprakash Pandey) ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए भारतीय संविधान की विविधता और विशेषता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहाँ विभिन्न प्रकार की संस्कृति, भाषा, और धर्म एक साथ रहते हैं, जो इसे एक “मिनी वर्ल्ड” बनाता है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल एससी-एसटी कर्मचारियों-अधिकारियों के प्रमोशन, ट्रांसफर पर फग्गन सिंह कुलस्ते से बात, पढ़िए डिटेल

उन्होंने कहा कि भारत की विविधता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। यहाँ विभिन्न प्रकार की ऋतुएं, भाषाएं और धर्म हैं, जो इसे अद्वितीय बनाते हैं। उन्होंने बताया कि भारत में चार ऋतु हैं – वर्षा, ठंडी, गर्मी और बसंत, जो अन्य देशों में नहीं पाई जाती हैं। इसी तरह, भारत में सैकड़ों भाषाएं और बोलियां बोली जाती हैं।

ये खबर भी पढ़ें: एनजेसीएस और अपेक्स कमेटी में सेल एससी-एसटी फेडरेशन को चाहिए जगह, रिजर्वेशन पॉलिसी भी

प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि संविधान सभा के सदस्य, जो 1946 में चुने गए थे, ने एक ऐसा संविधान बनाया जो सभी भारतीयों के लिए न्याय सुनिश्चित करता है। भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जो हर वर्ग के लिए न्याय और अधिकार सुनिश्चित करता है।

ये खबर भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस 2025: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भिलाई बटालियन में, जयंती स्टेडियम में बीएसपी डीआईसी फहराएंगे झंडा

श्री पाण्डेय ने कहा कि भारत की विविधता के बावजूद, यहां हर कोई एक साथ मिलकर रहता है। भिलाई को “मिनी इंडिया” कहा गया क्योंकि यहाँ देश के हर कोने से लोग आकर बसे हैं। यह शहर विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं का संगम है। उन्होंने संविधान गौरव दिवस की महत्ता पर जोर दिया और कहा कि यह दिवस हमें हमारे संविधान की गरिमा और उसकी रक्षा के लिए प्रेरित करता है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day: भिलाई स्टील प्लांट के 65 कार्मिक होंगे लॉन्ग सर्विस अवॉर्ड से सम्मानित, यहां दौड़ने पर मिलेगा 5 हजार

पूर्व मंत्री ने कहा कि भारत के संविधान की मूल भावना समानता और न्याय की है, जो जाति, भाषा या लिंग के आधार पर भेदभाव को समाप्त करता है। संविधान सभा द्वारा निर्मित यह दस्तावेज तीन प्रमुख व्यवस्थाओं-विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका – के द्वारा देश में शासन की प्रक्रिया को संचालित करता है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट: ब्लास्ट फर्नेस में रिकॉर्ड हॉट मेटल का प्रोडक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, संविधान का कार्यान्वयन आर्थिक स्वतंत्रता को भी बढ़ावा दे रहा है। डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से, करोड़ों लोगों के बैंक खाते खोले गए हैं, जिससे वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता आई है। संविधान ने भारतीय नागरिकों को जो अधिकार और कर्तव्य दिए हैं, वे देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल: कानून बदलता जा रहा, नहीं बदला भिलाई स्टील प्लांट, प्रमोशन के लिए तरस रहे मेडिकल कर्मचारी

इस दौरान जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, योगेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष एसएन सिंह, पार्षद सरिता बघेल, वीणा चंद्राकर, बुद्धन ठाकुर, उषा मधुकर, मनीष अग्रवाल, अनिल सोनी, ममता रात्रे, प्रतिमा निर्मलकर, तुलसी कौशिक, मेघा कौर, सरिका करादे, लालचंद मौर्य, श्याम बघेल, मनोज निषाद, राजेंद्र पासवान, सुनील गौतम, गुलाब सिंह, गितेश यादव, निर्मल साह, गजेंद्र सिंह, ओपी मौर्या, तुषार चौधरी, दीपक पांचाल, कोटेश्वर राव, मीरा जायसवाल, कृष्णा चौधरी, श्रीनिवास श्रीनू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे

ये खबर भी पढ़ें: नेताजी सुभाष चंद्र बोस 128वीं जयंती: भिलाई में याद आए नेताजी, जुटे भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी-कर्मचारी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Durg कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी सम्मानित, मिला लोकसभा चुनाव का गिफ्ट
Next: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में 800 एमए डिजिटल एक्स-रे मशीन की सौगात, तुरंत मिलेगी रिपोर्ट

Related Stories

Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
Engineers Day 2026 Tree plantation drive by Bokaros diploma engineers read the EDs message
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे 2026: बोकारो के डिप्लोमा इंजीनियर्स संग ईडी ने रोपे पौधे, पढ़ें मैसेज

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.