Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • एनजेसीएस और अपेक्स कमेटी में सेल एससी-एसटी फेडरेशन को चाहिए जगह, रिजर्वेशन पॉलिसी भी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एनजेसीएस और अपेक्स कमेटी में सेल एससी-एसटी फेडरेशन को चाहिए जगह, रिजर्वेशन पॉलिसी भी

23/01/2025 1 minute read
SAIL SC-ST Federation needs place in NJCS and APEX Committee, reservation policy also

13 सूत्रीय विभिन्न मांगों को जोरदार तरीके से उठाया गया। संसदीय समिति ने पूरा कराने का आश्वासन दिया।

  • राजधानी रायपुर में संसदीय समिति की बैठक संपन्न

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल फेडरेशन (SAIL – Federation) के एससी-एसटी प्रतिनिधियों को नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस (National Joint Committee for Steel Industry-NJCS) और अपेक्स लेवल की कमेटी में प्रतिनिधित्व की मांग उठी है। इसे सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे जोरदार तरीके से उठाए गए हैं। साथ ही एससी-एसटी अधिकारी-कर्मचारियों को रिजर्वेशन पॉलिसी पर ट्रेनिंग की व्यवस्था कराने की मांग की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: डायरेक्टर Technical, Projects, Raw Materials बने मनीष गुप्ता, दुर्गापुर, ISP, बोकारो स्टील प्लांट से नाता

संसदीय समिति की बैठक में सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन के सदस्यों ने मांगों की फेहरिस्त रखी। सेल एससी एसटी एम्पलाइज फेडरेशन (SAIL SC ST Employees Federation) के अध्यक्ष गोरंगों मण्डल, भिलाई इस्पात संयंत्र एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद, महासचिव विजय कुमार रात्रे, कार्यकारी अध्यक्ष चेतन लाल राणा ने प्रमोशन में आरक्षण का मुद्दा उठाया।

ये खबर भी पढ़ें: मकर संक्रांति 2025: जमकर पतंग उड़ाइए, पर चाइनीज-नायलॉन मांझे से मत काटिए जिंदगी की डोर, भिलाई निगम ने मारा छापा

एससी-एसटी के अधिकारी-कर्मचारियों को रिजर्वेशन पॉलिसी पर ट्रेनिंग की व्यवस्था करवाना, सेल के सभी इकाइयों में भारत रत्न डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के नाम पर म्यूजियम और पुस्तकालय की मांग की गई है। एससी-एसटी के विद्यार्थियों एवं बेरोजगारों को वोकेशनल ट्रेनिंग प्रदान करने हेतु खाली पड़े भवनो को एसोसिएशन, सीएसआर की गतिविधियों में संगठन की भागीदारी सुनिश्चित करने, सेल की सभी इकाइयों में पदोन्नति में आरक्षण को सुनिश्चित करने, सेल की सभी इकाइयों में बाबा साहब के नाम पर कमेटी हॉल प्रदान करने, एससी एसटी के बेरोजगारों को वेल्डिंग, गैस कटिंग जैसे बेरोजगारों को रोजगारोन्मुखी, माइंस में पीने की साफ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी आवाज उठी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: आलोक वर्मा ने राउरकेला इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज का संभाला कार्यभार

सेल की सभी इकाइयों में बाबा साहब के नाम पर स्कॉलरशिप एवं अवार्ड सुनिश्चित करने, प्रशिक्षण प्रदान करने, को सौंपने, जैसे 13 सूत्री विभिन्न मांगों को जोरदार तरीके से उठाया गया। संसदीय समिति ने पूरा कराने का आश्वासन दिया।

ये खबर भी पढ़ें: BSP सिंटर प्लांट और एसएमएस-3 के सीजीएम आमने-सामने, खिलाड़ियों ने संभाला मोर्चा

संसदीय समिति की अध्यक्षता पूर्व इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने की। सांसद चंद्रशेखर आजाद, प्रतिमा मंडल, हरिशचंद्र मीणा, मल्लू रवि, जगन्नाथ सरकार, डॉ. गोविंद मखखपा करजोल एवं राज्य सभा सदस्य फूलो देवी नेताम और भारत सरकार के सचिव मुकेश कुमार, बीआर शेखर, एन. तोसूनग, पूजा कृथवाल उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: CITU नेता पीई अंताप्पन का निधन, शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज को देहदान, डाक्टर करेंगे रिसर्च

बैठक में भिलाई इस्पात संयंत्र एससी-एसटी एइम्प्लाइज एसोसिएशन से अध्यक्ष कोमल प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष चेतन लाल, महासचिव विजय कुमार रात्रे, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सूर्यवंशी, कुमार भारद्वाज जोनल सचिव केडी बघेल, यशवंत नेताम, हेमंत भुआर्य, हेमचंद कुर्रे, जितेंद्र कुमार भारती समाजसेवी बहादुर जैसवारा, रामदुलारे, भूलन प्रसाद सहित भिलाई, राउरकेला, दुर्गापुर, सेलम, बर्नपुर, भद्रावती, कॉरपोरेट ऑफिस, रांची सहित सेल के सभी 16 यूनिट के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: 8 घंटे तक लगातार महामंथन, ईडी वर्क्स अंजनी कुमार और ईडी एचआर पवन कुमार भी दे गए मंत्र

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: गणतंत्र दिवस 2025: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भिलाई बटालियन में, जयंती स्टेडियम में बीएसपी डीआईसी फहराएंगे झंडा
Next: सेल एससी-एसटी कर्मचारियों-अधिकारियों के प्रमोशन, ट्रांसफर पर फग्गन सिंह कुलस्ते से बात, पढ़िए डिटेल

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.