Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भीषण आग से 21 की मौत, मरने वालों की संख्या बढ़ रही, जान बचाने होटल से कूदे लोग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भीषण आग से 21 की मौत, मरने वालों की संख्या बढ़ रही, जान बचाने होटल से कूदे लोग

Azmat ali 03/06/2026 1 minute read
Delhi Malviya Nagar Restaurant Fire Update 21 dead in Massive Fire

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में हुई भीषण आग की घटना में 21 लोगों की मौत के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं।

  • सीपीआई (एमएल) ने कहा कि दिल्ली के लोगों को बुलडोजर नहीं, बल्कि सुरक्षा, जवाबदेही और प्रभावी शासन की आवश्यकता है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। Delhi Malviya Nagar Restaurant Fire Update: दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में बुधवार को भीषण अग्निकांड हो गया। 21 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोगों ने अपनी जान कूद कर बचाई है। मरने वालों में विदेशी नागरिक भी बताए जा रहे हैं। घायलों को समीप के अस्पतालों में भेजा रहा है। बताया जा रहा है कि 6 कमरे का होटल संचालन का लाइसेंस था, जबकि यहां 25 से ज्यादा कमरे थे। सुरक्षा के नाम पर खिलवाड़ किया गया। जान बचाने के लिए लोगों को बिल्डिंग से कूदना पड़ा।

दिल्ली अग्निकांड पर सीपीआई (एमएल) ने हमला दिया है। पार्टी का कहना है कि “मौत का चैंबर बनती जा रही है राजधानी दिल्ली।” दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में हुई भीषण आग की घटना में 21 लोगों की मौत के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन [CPIML] ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिल्ली की भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

पार्टी ने कहा कि वह हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के दुख में सहभागी है और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करती है। साथ ही सवाल उठाया कि आखिर दिल्ली तेजी से “मौत के चैंबर” में क्यों बदलती जा रही है। पार्टी के अनुसार राजधानी में लगातार आग लगने और इमारतें गिरने जैसी घटनाएं लोगों की जान ले रही हैं, लेकिन सरकार का पूरा ध्यान केवल बुलडोजर कार्रवाई पर केंद्रित है।

सीपीआई (एमएल) ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार लोगों के घर और रोजगार उजाड़ने में व्यस्त है, जबकि अग्नि सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों की अनदेखी की जा रही है। पार्टी का कहना है कि दिल्ली फायर सर्विस गंभीर संसाधन और कर्मचारियों की कमी से जूझ रही है, वहीं बिल्डर-भूस्वामी और प्रशासनिक गठजोड़ को सरकारी संरक्षण प्राप्त है।

पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि राजधानी में व्यापक स्तर पर सुरक्षा ऑडिट नहीं कराया जा रहा है और न ही लोगों की जान को बढ़ते खतरों से बचाने के लिए कोई ठोस रणनीति बनाई गई है। बयान में कहा गया कि भाजपा सरकार हर समस्या का समाधान बुलडोजर में तलाश रही है, मानो यह सरकार नहीं बल्कि कोई ध्वस्तीकरण कंपनी हो।

सीपीआई (एमएल) ने कहा कि दिल्ली के लोगों को बुलडोजर नहीं, बल्कि सुरक्षा, जवाबदेही और प्रभावी शासन की आवश्यकता है। पार्टी ने हादसे की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और राजधानी में व्यापक अग्नि एवं भवन सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

वहीं, भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने कहा-दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग के कारण हुए दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की मृत्यु तथा दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद, भयावह और झकझोर देने वाली है।

Samajwadi Party Media Cell ने भी प्रतिक्रिया दी। पार्टी ने कहा-फायर ऑडिट के नाम पर कोचिंग संस्थानों पर द्वेषपूर्ण भावना के तहत ताला लगा देना और सील कर देना बेहद शर्मनाक कृत्य भाजपा सरकार ने किया है।

क्योंकि स्टूडेंट्स की मांगों के साथ कोचिंग संचालकों ने आवाज उठाई थी, यही कसूर था? लेकिन फायर ऑडिट के बिना, सुरक्षा मानकों के बिना भाजपा सरकार में रिश्वतखोरी और पैसा खर्च करके भ्रष्टाचार के तहत तमाम रेस्टोरेंट होटल इत्यादि चल रहे हैं, जिसमें लोगों की जानें जा रही हैं।

क्योंकि इन जगहों से भाजपा नेताओं का पैसा आता है, भाजपाइयों की साझेदारी है? भाजपाई रिश्वतखोरी करते हैं? दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 से ज्यादा लोगों के ऑन द स्पॉट मौत की खबर है, तथा कई के गंभीर घायल होने की सूचना है, बेहद दुखद और शर्मनाक है यह। दिल्ली में भाजपा की सरकार है, जहां जहां भाजपा की सरकार है, वहां-वहां मौत का तांडव और भ्रष्टाचार है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के 47 अधिकारियों का ट्रांसफर, पढ़िए नाम
Next: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य से मिले सेल एससी-एसटी कर्मचारी, बोकारो में शिक्षा-प्रमोशन में भेदभाव का आरोप

Related Stories

Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.