Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य से मिले सेल एससी-एसटी कर्मचारी, बोकारो में शिक्षा-प्रमोशन में भेदभाव का आरोप
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य से मिले सेल एससी-एसटी कर्मचारी, बोकारो में शिक्षा-प्रमोशन में भेदभाव का आरोप

Azmat ali 03/06/2026 1 minute read
SAIL SC-ST Employees Meet with a Member of the National Commission for Scheduled Tribes Alleging Discrimination in Education and Promotions in Bokaro

सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन बोकारो यूनिट के अध्यक्ष एमके अभिमन्यु ने बीएसएल के विभिन्न मुद्दों को विस्तार से रखा।

  • डॉ. आशा लकड़ा ने आश्वासन दिया कि वे बीएसएल प्रबंधन से इस संबंध में चर्चा करेंगी।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। दो दिवसीय झारखंड दौरे पर बोकारो पहुंचीं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा से सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन बोकारो यूनिट के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। फेडरेशन के अध्यक्ष एमके अभिमन्यु के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बोकारो निवास में उनसे भेंट की और कर्मचारियों तथा उनके परिवारों की समस्याओं से अवगत कराया।

मुलाकात के दौरान फेडरेशन की ओर से भारतीय संविधान की प्रस्तावना भेंट कर डॉ. आशा लकड़ा का सम्मान किया गया। इसके बाद फेडरेशन अध्यक्ष एमके अभिमन्यु ने बीएसएल प्रबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को विस्तार से रखा।

उन्होंने कहा कि बीएसएल प्रबंधन द्वारा संचालित अधिकांश स्कूलों को बंद कर दिया गया है तथा कुछ विद्यालयों का संचालन डीएवी को सौंप दिया गया है। आरोप लगाया गया कि इन विद्यालयों में बीएसएल के अधिकारियों और कर्मचारियों के बच्चों को अपेक्षित प्राथमिकता नहीं मिल रही है। विशेष रूप से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं में प्रवेश के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

फेडरेशन ने यह भी कहा कि विद्यालयों को भवन, बिजली, पानी, सड़क और आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं बीएसएल प्रबंधन उपलब्ध कराता है तथा इनके संचालन की निगरानी भी बीएसएल के अधिकारी करते हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों के बच्चों को प्रवेश में प्राथमिकता नहीं मिलना चिंता का विषय है। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग की सदस्य से आग्रह किया कि बीएसएल प्रबंधन को आवश्यक निर्देश जारी कर एससी-एसटी वर्ग के कर्मचारियों के बच्चों के लिए नामांकन प्रक्रिया को सरल और प्राथमिकता आधारित बनाया जाए।

बैठक में अधिकारियों के ग्रेड और पदोन्नति में कथित भेदभाव का मुद्दा भी उठाया गया। फेडरेशन ने मांग की कि पदोन्नति प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार के भेदभाव पर रोक लगाई जाए।

प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद डॉ. आशा लकड़ा ने आश्वासन दिया कि वे बीएसएल प्रबंधन से इस संबंध में चर्चा करेंगी और समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। इस अवसर पर फेडरेशन के महासचिव रविंद्र महली, उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, संयुक्त महासचिव वीरेंद्र कुमार, सचिव ऋषिदेव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भीषण आग से 21 की मौत, मरने वालों की संख्या बढ़ रही, जान बचाने होटल से कूदे लोग
Next: RSP कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात: 5 लाख की ग्रुप मेडिक्लेम पॉलिसी, परिवार को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.