रेलवे अधिकारी दिलीप कुमार बने SAIL के मुख्य सतर्कता अधिकारी, Cabinet ने दी मंजूरी

Dilip Kumar appointed as Chief Vigilance Officer of SAIL Cabinet approves
  • नियुक्ति को सेल के प्रशासनिक और सतर्कता तंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में अहम प्रशासनिक नियुक्ति की गई है। केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet) ने दिलीप कुमार को सेल, दिल्ली का मुख्य सतर्कता अधिकारी (Chief Vigilance Officer-CVO) नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।

जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार दिलीप कुमार भारतीय रेल यांत्रिक सेवा (IRSME) वर्ष 2002 बैच के अधिकारी हैं। उन्हें इस्पात मंत्रालय के अधीन सेल में सीवीओ पद पर नियुक्त किया गया है।

आदेश में बताया गया है कि उनकी नियुक्ति प्रारंभिक रूप से पदभार ग्रहण करने की तारीख से तीन वर्ष की अवधि के लिए होगी या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। जो भी पहले होगा, वही लागू माना जाएगा।

इस नियुक्ति को सेल के प्रशासनिक और सतर्कता तंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि उनके अनुभव का लाभ कंपनी को पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन के क्षेत्र में मिलेगा।