Skip to content
28/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Durg News : धमतरी अमेजन ऑफिस में चोरी का असफल प्रयास, दुर्ग अमेजन में मिली सफलता, पुलिस ने ऐसे दबोचा
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Durg News : धमतरी अमेजन ऑफिस में चोरी का असफल प्रयास, दुर्ग अमेजन में मिली सफलता, पुलिस ने ऐसे दबोचा

03/09/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Durg-News-Failed-attempt-of-theft-in-Dhamtari-Amazon-office-successful-in-Durg-Amazon-police-caught-the-culprit-like-this
  • गूगल मैप से किया सर्च, फिर चोरी करने कार से पहुंचे आरोपी।
  • मध्यप्रदेश से चोरी करने भिलाई पहुंचे थे शातिर आरोपी।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। अमेजन कोरियर सर्विस करहीडीह (दुर्ग) पार्सल ऑफिस (Amazon Courier Service Karhidih (Durg) Parcel Office) में चोरी की घटना सुलझाने में दुर्ग पुलिस को सफलता मिली है। आरोपितों द्वारा घटना के एक दिन पहले रेकी कर ऑफिस के शटर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र में “हम भी है तैयार” एक दिवसीय विशेष बुनियादी नागरिक सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन

आरोपितों के द्वारा गूगल मैप (Google Map) के द्वारा अमेजन कोरियर ऑफिस (Amazon Courier Office) को सर्च कर घटना को अंजाम दिया गया था। त्रिनयन CCTV एप के द्वारा संदिग्ध काली रंग की कार का पीछा कर आरोपितों तक पहुंचने में पुलिस ने सफलता पाई थी।

ये खबर भी पढ़ें: गुजरात से ओडिशा के बीच स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ को मिलेगी फैसिलिटी

इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तारा किए गए। आरोपितों के कब्जे से 98 हजार रुपए नकद, चोरी में इस्तेमाल की गई हुंडई एसेंट कार सहित कीमत करीब तीन लाख 98 हजार रुपए को बरामद कर लिया गया है। एंटी क्राइम एवं सायबर यूनिट दुर्ग (Anti Crime and Cyber ​​Unit Durg) और जेवरा-सिरसा पुलिस चौकी की संयुक्त कार्रवाई में सफलता मिली।

ये खबर भी पढ़ें: तीज मिलन में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, डांस, सिंगिंग और अलग-अलग इवेंट में लिया हिस्सा

प्रार्थी अर्पित बरनवाल निवासी कर्मचारी नगर सिकोला भाठा, करहीडीह जेवरा-सिरसा स्थित अमेजन कोरियर सर्विस पार्सल ऑफिस में मैनेजर पद पर काम करता हैं। प्रार्थी ने जेवरा-सिरसा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई की 23 अगस्त 2024 को अमेजन कोरियर सर्विस पार्सल ऑफिस का कर्मचारी लब देवागंन फोन पर बताया कि ऑफिस के शटर का ताला टूटा हुआ हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Good News : दुर्ग में स्टेट लेवल पर रेडक्रॉस मीट, इंडियन सोसाइटी के लिए बनेगी सब-कमेटी, जानें बहुत कुछ

अंदर रखी आलमारी का भी ताला टूटा हुआ था जिसमें रखा कैश चोरी होने की रिपोर्ट जेवरा चौकी में अपराध क्रमांक 355/2024 धारा 331,305 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: सीटू के प्रयास के बाद रात्रि पाली भत्ता भुगतान का रास्ता हुआ साफ

उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने शीघ्र पतासाजी कर माल बरामदगी करने निर्देश दिए। ACCU और जेवरा चौकी की संयुक्त टीम बनाकर पतासाजी में लगाया गया। घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज को खंगाला गया।

ये खबर भी पढ़ें: महापर्व छठ में UP-बिहार जाने वालों के लिए नो-टेंशन, चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, मिलेगी कंफर्म टिकट

फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया। आरोपियों की धर-पकड़ के लिए विशेष सूत्र लगाए गए। CCTV के अवलोकन से घटना स्थल पर एक संदिग्ध काले रंग की कार परिलक्षित हुई। कार की पतासाजी की गई। कार का नंबर पता लगाया गया। गाड़ी नंबर से वाहन मालिक तक पहुंचा गया। तो पता चला कि उसके परिचित बालाघाट (मध्यप्रदेश) निवासी 23 अगस्त को सुनील कावडे द्वारा कार का उपयोग किया गया, जिसे घेराबंदी कर बालाघाट से पकड़ा गया। आरोपी ने चोरी की नियत से भिलाई अपने परिचित के घर आने की बात स्वीकारी है।

ये खबर भी पढ़ें: महापर्व छठ में UP-बिहार जाने वालों के लिए नो-टेंशन, चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, मिलेगी कंफर्म टिकट

आरोपी द्वारा इसके पहले धमतरी जिला में भी अमेजन कोरियर ऑफिस (Amazon Courier  Office) में असफल प्रयास किया था। उसके बाद करहीडीह स्थित अमेजन कोरियर ऑफिस (Amazon Courier  Office) में संतोष लिल्हारे के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी गई।

ये खबर भी पढ़ें: एसएमएस-2 के कर्मियों ने किया बेहतर काम, मिला कर्म एवं पाली शिरोमणी सम्मान

आरोपितों के कब्जे से 98 हजार रुपए नकद, घटना में प्रयुक्त कार जब्त कर लिया गया। अग्रिम कार्रवाई जेवरा चौकी से की जा रही है। इस कार्रवाई में जेवरा-सिरसा चौकी से प्र.आर.जितेंद्र कुशवाहा, आरक्षक वसीम खान, ACCU से प्र.आर.चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक जी.रवि, शौकत हयात, बालमुकंद साहू, कोमल सिंह, विक्रान्त कुमार, तिलेष्बर राठौर, सनत भारती की सराहनीय भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के बीआरएम ने फिर बनाया कीर्तिमान

-इन्हें पुलिस ने पकड़ा

आरोपी 1) सुनील कावडे पिता स्व.यशवंत राय कावड़े उम्र 35 वर्ष सा. जागपुर थाना भरवेली जिला बालाघाट (MP)

आरोपी 2) संतोष लिल्हारे पिता भजन लाल लिल्हारे उम्र 46 वर्ष सा. आंवलाझरी थाना भरवेली जिला बालाघाट (MP)

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के 9 अधिकारी, 70 कर्मचारी सेवानिवृत्ति

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai News: मारपीट कर नकद लूटने वालों को पुलिस ने पकड़ा, सुपेला में हुई थी घटना
Next: ई-श्रम ने मात्र 3 वर्षों में 30 करोड़ से अधिक पंजीकरण हासिल किए

Related Stories

SAIL CGM Nirmal Kumar Singh appointed as Director (Finance) of MCL ACC approves the appointment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट से मंजूरी, पढ़ाई बोकारो के St. Xavier’s School से

Azmat ali 28/09/2026
Bhilai Steel Plants team Pravah shines in Jaipur wins Gold Award at QCFI convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट की टीम ‘प्रवाह’ ने जयपुर में लहराया परचम, QCFI कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Azmat ali 27/09/2026
OA bids farewell to BSP officers Vice Chairman Sefi shares some thoughts update on EPS 95 higher pension
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी अफसरो को ओए ने दी विदाई, सेफी वाइस चेयरमैन अजय पांडेय ने कुछ बातें बताई, ईपीएस 95 हायर पेंशन पर ये खबर

Azmat ali 27/09/2026

You May Have Missed

SAIL CGM Nirmal Kumar Singh appointed as Director (Finance) of MCL ACC approves the appointment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट से मंजूरी, पढ़ाई बोकारो के St. Xavier’s School से

Azmat ali 28/09/2026
Bhilai Steel Plants team Pravah shines in Jaipur wins Gold Award at QCFI convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट की टीम ‘प्रवाह’ ने जयपुर में लहराया परचम, QCFI कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Azmat ali 27/09/2026
OA bids farewell to BSP officers Vice Chairman Sefi shares some thoughts update on EPS 95 higher pension
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी अफसरो को ओए ने दी विदाई, सेफी वाइस चेयरमैन अजय पांडेय ने कुछ बातें बताई, ईपीएस 95 हायर पेंशन पर ये खबर

Azmat ali 27/09/2026
NMDC-5427-Crore-Project-Pellet-Plant-Nagarnar-Bailadila (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NMDC 5427 करोड़ परियोजना: बैलाडीला के लौह अयस्क से नगरनार में बनेंगे पेलेट, बचेली से नगरनार तक 135 किलोमीटर की स्लरी पाइपलाइन

Azmat ali 27/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.