Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Durgapur Steel Plant: हॉट मेटल, क्रूड स्टील उत्पादन और व्हील-एक्सल डिस्पैच में कोविड के बाद अब नया रिकॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: हॉट मेटल, क्रूड स्टील उत्पादन और व्हील-एक्सल डिस्पैच में कोविड के बाद अब नया रिकॉर्ड

Azmat ali 03/08/2026 1 minute read
Durgapur Steel Plant New records Set in Hot Metal and Crude Steel Production as well as Wheel-Axle Dispatch

दुर्गापुर और इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर के डायरेक्टर इंचार्ज सुरजीत मिश्रा ईडी संग कार्यस्थल पर पहुंचे। कार्मिकों का हौसला बढ़ाए।

  • जुलाई में दुर्गापुर स्टील प्लांट से 1,78,200 टन सेलेबल स्टील का डिस्पैच किया गया।

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। दुर्गापुर स्टील प्लांट (DSP) ने जुलाई 2026 में बेहतरीन परफॉर्मेंस किया है। कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उत्पादन, डिस्पैच और बिक्री सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्लांट ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। जुलाई में हॉट मेटल, क्रूड स्टील, ओवन पुशिंग, टोटल कास्टर, बीआरसी और मर्चेंट मिल में अब तक का सर्वश्रेष्ठ जुलाई प्रदर्शन दर्ज किया गया। कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए डायरेक्टर इंचार्ज सुरजीत मिश्रा ईडी संग कार्यस्थल पर पहुंचे। भेंट-मुलाकात की और हौसला बढ़ाया।

जुलाई 2026 में दुर्गापुर स्टील प्लांट ने 2,27,400 टन हॉट मेटल का उत्पादन किया, जो APP का 105 प्रतिशत और MP का 95 प्रतिशत रहा। इसी तरह 2,01,200 टन क्रूड स्टील का उत्पादन हुआ, जो APP का 101 प्रतिशत और MP का 91 प्रतिशत है। सेलेबल स्टील का उत्पादन 1,82,500 टन रहा, जो APP का 96 प्रतिशत और MP का 89 प्रतिशत है। कुल सेलेबल स्टील उत्पादन में फिनिश्ड स्टील की हिस्सेदारी करीब 52 प्रतिशत रही।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ED Promotion 2026: इंटरव्यू होने जा रहा शुरू, पढ़ें किस प्लांट में खाली हो रहा पद

मर्चेंट मिल में शानदार प्रदर्शन

मर्चेंट मिल ने जुलाई में 40,090 टन उत्पादन किया, जो APP और MP दोनों का 106 प्रतिशत है। इसके साथ ही 20 MM में छह दिनों के अभियान के दौरान 8,423 टन उत्पादन का नया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया गया। यह अभियान 10 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक चला। इससे पहले छह दिनों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8,123 टन था, जो 5 से 10 जून 2026 के दौरान दर्ज किया गया था। MSM में जुलाई के दौरान पांच सेक्शन के साथ 52,500 टन उत्पादन हुआ, जो APP और MP का 66 प्रतिशत रहा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: प्रमोशन ऑर्डर आया नहीं, एक और CGM इंटरव्यू की तैयारी शुरू

डिस्पैच में भी शानदार प्रदर्शन

जुलाई में दुर्गापुर स्टील प्लांट से 1,78,200 टन सेलेबल स्टील का डिस्पैच किया गया। इसमें डायरेक्ट डिस्पैच 1,42,600 टन रहा। वहीं, रोड डिस्पैच 70,000 टन रहा, जो कुल डिस्पैच का करीब 39 प्रतिशत है। यह पिछले एक दशक में रोड डिस्पैच का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिसंबर 2025 में 68,005 टन का रहा था।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL में फास्ट ट्रैक जीएम प्रमोशन के खिलाफ SEFI, CMD को पत्र, सीनियर को कीजिए पहले प्रमोट

व्हील और एक्सल डिस्पैच में कोविड के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

व्हील एवं एक्सल डिस्पैच के क्षेत्र में भी प्लांट ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। जुलाई में कुल 4,768 व्हील डिस्पैच किए गए। इनमें लोको व्हील 2,862 और कोच व्हील 1,906 रहे। इसके अलावा 585 BG एक्सल का डिस्पैच किया गया। यह कोविड के बाद एक महीने में व्हील एवं एक्सल डिस्पैच का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।वहीं, जुलाई में सेकेंडरी सेल्स करीब 93 करोड़ रुपये रही।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट को हमेशा के लिए अलविदा, कर्मचारियों की आंखें भर आई, मेन गेट पर जश्न

वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम DSP को दी बधाई

इन उपलब्धियों के अवसर पर सुरजीत मिश्रा, डायरेक्टर इंचार्ज (बर्नपुर एवं दुर्गापुर स्टील प्लांट), सेल ने प्लांट के विभिन्न विभागों और कार्यालयों का दौरा किया। उन्होंने कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स, सिंटर प्लांट, ब्लास्ट फर्नेस, एसएमएस, व्हील एवं एक्सल तथा मर्चेंट मिल का निरीक्षण किया।

इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उन्होंने Team DSP को जुलाई की महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रदर्शन को बनाए रखते हुए दुर्गापुर स्टील प्लांट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट: Sinter Plant 3 में नया एरिया डेवलप, हटा 115 ट्रक कचरा और स्क्रैप
Next: SAIL कारपोरेट आफिस के ED HR राजीव पांडेय का कोलकाता ट्रांसफर

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.