- सेल आइएसपी (SAIL ISP) के सीसीपी मैकेनिकल डिपार्टमेंट के कर्मचारी सुमन बिश्वास नाइट शिफ्ट ड्यूटी पर थे।
सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट (Isco Burnpur Steel Plant) में कर्मचारी की मौत हो गई है। रात में कामकाज करने के बाद बेचैनी हुई। छटपटाहट की वजह से आराम कर रहे थे, सुबह शव मिला। शव को मरच्यूरी में रखा गया है।
परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की जा रही है। आइएसपी के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम (Post Mortem) के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
सेल (SAIL) आइएसपी (ISP) के सीसीपी मैकेनिकल डिपार्टमेंट (CCP Mechanical Department) के कर्मचारी सुमन बिश्वास (Suman Bisvas) नाइट शिफ्ट ड्यूटी (Night Shift Duty) पर थे। कर्मचारियों का कहना है कि रेस्ट रूम में सोने के दौरान उन्हें बेचैनी हुई। घबराहट महसूस किए। उलझन की वजह से काफी बार उठकर बैठ रहे थे। छटपटाहक की वजह से काफी बेचैनी में थे।
शनिवार सुबह ए शिफ्ट (A Shift) में जब मैकेनिकल डिपार्टमेंट ( Mechanical Department) के कर्मचारी पहुंचे तो देखा रेस्ट रूम में सुमन बिश्वास बेसुध पड़े हैं। यह देख हड़कंप मच गया। भागदौड़ शुरू हो गई। एम्बुलेंस बुलाई गई और सुमन को प्लांट स्थित ओएचएस (OHS) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शव को बर्नपुर हॉस्पिटल (Burnpur Hospital) में रखा गया है। खबर लगते ही ट्रेड यूनियन (Trad Union) के नेता भी अस्पताल (Hospital) पहुंच गए हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की जा रही है।