भारतीय मजदूर संघ वरिष्ठ नागरिक मंच का दुर्ग जिले में गठन, नलनीश अध्यक्ष

  • कार्यकारी अध्यक्ष अशोक देवांगन बनाए गए हैं। विद्युत विभाग छत्तीसगढ़ राज्य से रिटायर हुए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारतीय मजदूर संघ (Bharatiya Mazdoor Sangh) का कहना है कि संगठन न केवल यूनियन का कार्य करता है, वरन सामाजिक उत्तरदायित्व का समानांतर कार्य भी करता है। इसी कड़ी में भारतीय मजदूर संघ (Bharatiya Mazdoor Sangh) ने अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़े रखने एवं उनके अनुभव का लाभ लेने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर वरिष्ठ नागरिक मंच का गठन किया है, जो प्रदेश एवं जिला स्तर तक कार्य करता है।

ये खबर भी पढ़ें: शिवकुमार यादव की बातों को सुनते रह गए कोयला मंत्री, चेयरमैन-सीएमडी भी हैरान

इसी कड़ी में प्रदेश महामंत्री दिनेश पाण्डेय एवं वरिष्ठ नागरिक मंच के प्रदेश महामंत्री राधाकांत पाण्डेय की अनुशंसा पर दुर्ग जिले में जिला मंत्री हरी शंकर चतुर्वेदी ने वरिष्ठ नागरिक मंच का गठन किया है। अध्यक्ष नलनीश मिश्रा को बनाया गया है। वह नगर निगम से रिटायर्ड हैं। कर्मचारी एवं स्वायत्त शासी संघ के विभिन्न दायित्वों पर अपनी सेवा लंबे समय तक दिए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: राउरकेला स्टील प्लांट में आ रही कोक आवेन बैटरी-7, L&T और जर्मन कंपनी से समझौता

कार्यकारी अध्यक्ष अशोक देवांगन बनाए गए हैं। विद्युत विभाग छत्तीसगढ़ राज्य से रिटायर हुए। साथ ही बिजली कर्मचारी संघ महासंघ में विभिन्न दायित्वों पर लंबे समय तक रहे। जिला मंत्री का दायित्व यशवंत राव को दिया गया, जो भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। इन्होंने भिलाई इस्पात मजदूर संघ में विभिन्न दायित्व एवं भारतीय मजदूर संघ जिला दुर्ग (Bharatiya Mazdoor Sangh Durg District) इकाई में भी अपनी सेवाएं दी है।

ये खबर भी पढ़ें: वित्त वर्ष 2024-25: भिलाई इस्पात संयंत्र ने अप्रैल से सितंबर के बीच दनादन बनाए रिकॉर्ड

दुर्ग जिले में महिला शाखा प्रमुख का दायित्व कीर्ति देशमुख को दिया गया है। इनका भिलाई इस्पात मजदूर संघ (Bhilai Steel Workers Union) में लंबे समय तक कार्य करने का अनुभव एवं सामाजिक कार्य का लंबा अनुभव रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में कोयला मंत्री किशन रेड्डी ने खोला पिटारा, नितिन गडकरी बने साक्षी, पढ़िए डिटेल

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें