Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Good News : Bhilai के सभी 70 वार्ड में शान से लहराएगा तिरंगा, बनेगा झंडा स्थल
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Good News : Bhilai के सभी 70 वार्ड में शान से लहराएगा तिरंगा, बनेगा झंडा स्थल

06/09/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Good-News-The-tricolor-will-fly-proudly-in-all-70-wards-of-Bhilai-a-flag-post-will-be-built

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ के बड़े नगरीय निकाय में से एक नगर निगम भिलाई में बड़ा निर्णय लिया गया है। अब भिलाई के सभी वार्ड में तिरंगा लहराएगा। इसके लिए भिलाई के सभी 70 वार्ड में झंडा स्थल बनेगा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र में “हम भी है तैयार” एक दिवसीय विशेष बुनियादी नागरिक सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन

भिलाई नगर निगम के मेयर नीरज पाल की अध्यक्षता में महापौर परिषद (MIC) द्वारा सर्व सम्मति से यह फैसला लिया गया हैं। भिलाई नगर निगम के सभी 70 वार्ड में झंडा स्थल बनेगा। इन झंडा स्थल पर स्वाभिमान पूर्वक वार्ड का प्रत्येक नागरिक आने वाले 26 जनवरी को झंडा फहराएगा। इससे बच्चों, युवाओं, महिलाएं और आम लोगों में राष्ट्रीयता की भावना बढ़ेगी।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र में “हम भी है तैयार” एक दिवसीय विशेष बुनियादी नागरिक सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन

इस इलाके में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए एक नया प्रयोग होगा। मौजूदा वक्त में सेक्टर-5 स्थित शहीद पार्क, नेहरू नगर चौक, खुर्सीपार के अंडा चौक और भिलाई नगर निगम के मेन ऑफिस में चौबीस घंटे तिरंगा लहराता हैं।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र में “हम भी है तैयार” एक दिवसीय विशेष बुनियादी नागरिक सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन

राष्ट्रभक्ति की भावना सभी में पल्लवित करने के उद्देश्य से अब हरेक वार्ड में तिरंगा फहराया जाएगा। वार्डों में सभी लोग एकत्रित हो पाए। साथ ही वार्डों में एक पहचान स्थल बनाने के मकसद से सभी वार्ड में झंडा स्थल बनाने का निर्णय लिया गया हैं।

ये खबर भी पढ़ें: सीटू के प्रयास के बाद रात्रि पाली भत्ता भुगतान का रास्ता हुआ साफ

इस प्रस्ताव पर परिषद के सभी मेंबर्स ने खुशी जाहिर करते हुए ध्वनि मत से पारित किया। साथ ही सुझाव दिया गया कि एक व्यवस्थित ड्राइंग-डिजाइन बनाई जाए। इसके अनुरूप हर एक वार्ड के अंदर सार्वजनिक जगह का चयन करके झंडा स्थल बनाया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: एसएमएस-2 के कर्मियों ने किया बेहतर काम, मिला कर्म एवं पाली शिरोमणी सम्मान

स्थल पर आकर्षक लाइटिंग व्यवस्था भी की जाएगी। इस दौरान भिलाई नगर निगम के कमिश्नर देवेश कुमार ध्रुव, उपायुक्त नरेंद्र बंजारे, भिलाई नगर निगम के MIC मेंबर सीजू एंथोनी, लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, साकेत चन्द्राकर, एकांश बंछोर, केशव चौबे, लालचंद वर्मा, मनान गफ्फार खान, चंद्रशेखर गंवई, सुनीता रानी गेरा, नेहा साहू, अधीक्षक अभियंता दीपक जोशी व अन्य अफसर मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: सीटू के प्रयास के बाद रात्रि पाली भत्ता भुगतान का रास्ता हुआ साफ

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सीटू की दो दिवसीय कार्यशाला में राष्ट्रीय नेताओं ने व्यक्त किए अपने उद्गार
Next: Bhilai News : कांग्रेसियों ने खोली ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’

Related Stories

Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant Protest outside the ADM building over outstanding arrears and worker retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: बकाया एरियर और मजदूरों की छंटनी पर एडीएम बिल्डिंग के बाहर हंगामा

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.