Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • IAS प्रशिक्षणार्थियों का ग्रुप पहुंचा Bhilai Steel Plant, नजरों के सामने देखा सबकुछ
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

IAS प्रशिक्षणार्थियों का ग्रुप पहुंचा Bhilai Steel Plant, नजरों के सामने देखा सबकुछ

31/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Group-of-IAS-trainees-reached-Bhilai-Steel-Plant
  • आईएएस प्रशिक्षणार्थियों के तृतीय समूह ने भिलाई इस्पात संयंत्र का भ्रमण किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। एक दिवसीय प्रवास पर भिलाई आए आईएएस प्रशिक्षणार्थियों (IAS trainees) के 13 सदस्यीय तृतीय समूह ने सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel plant) का भ्रमण किया। इस्पात निर्माण प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस्पात भवन स्थित निदेशक प्रभारी सभागार में संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित एक प्रस्तुतीकरण बैठक में आईएएस प्रशिक्षु शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें : पेंशन की ताजा खबर: पेंशनर्स आइटी रिटर्न नहीं करते दाखिल, परिवार औसत आय का 10 गुना पाने से वंचित

इस बैठक में संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) एके चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा), डाक्टर एके पंडा, कार्यपालक निदेशक (रावघाट) समीर स्वरूप, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (माइन्स) बीके गिरी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डाक्टर एम रविन्द्रनाथ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। प्रस्तुतीकरण बैठक में भिलाई इस्पात संयंत्र में लौह और इस्पात निर्माण की प्रक्रिया को सुक्ष्मता के साथ प्रदर्शित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस का यूसुफपुर स्टेशन पर अब ठहराव, पटना-सिकंदराबाद स्पेशल चलेगी 29 अप्रैल तक

प्रस्तुतीकरण के पश्चात आईएएस प्रशिक्षणार्थियों (IAS trainees) द्वारा संयंत्र की उत्पादन प्रक्रिया पर जिज्ञासा व्यक्त की गई। जिसका उत्तर संयंत्र प्रबंधन की ओर से निदेषक प्रभारी ने दिया। इस अवसर पर आईएएस प्रषिक्षणार्थियों द्वारा संयंत्र के निदेशक प्रभारी को एक प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट: कोक ओवन के इन कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड

संयंत्र भ्रमण के प्रारंभ में आईएएस प्रशिक्षणार्थियों (IAS trainees) का दल संयंत्र परिसर में स्थित सेफ्टी एक्सीलेंस सेंटर पहुंचा, जहां उन्हें संयंत्र में सुरक्षा से संबंधित जानकारियों से अवगत कराया गया। इसके पश्चात उन्होंने कोक ओवन बैटरी-11 का अवलोकन किया और ब्लास्ट फर्नेस-7 (Blast Furnace-7) में हॉट मेटल उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्टील मेल्टिंग शॉप-2, बार रॉड मिल तथा यूनिवर्सल रेल मिल का भी निरीक्षण किया।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai News: खुर्सीपार, सुपेला, वैशालीनगर और कैंप-2 में बनेगी नई पानी टंकी, जल समस्या होगी दूर

इसी कड़ी में दोपहर बाद सेक्टर-6 स्थित अक्षय पात्र का अवलोकन किया और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर के लिए रवाना हो गए।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant की 75 एकड़ जमीन 2 साल में कब्जामुक्त, 600 करोड़ की बची संपत्ति, पढ़िए डिटेल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 Higher Pension: डिमांड लेटर का पेमेंट ऐसे करें, ईपीएफओ ने ये भी कहा…
Next: भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी खबर, 6 अधिकारी और 68 कर्मचारियों की विदाई

Related Stories

Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Supreme Court Dismisses Plea to Stay the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनाव रोकने की याचिका

Azmat ali 21/09/2026
Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Supreme Court Dismisses Plea to Stay the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनाव रोकने की याचिका

Azmat ali 21/09/2026
Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.