Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • और कितनों की मौत चाहता है बीएसपी प्रबंधन, कल आपका-परसों मेरा भी नंबर आ सकता है साहब…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

और कितनों की मौत चाहता है बीएसपी प्रबंधन, कल आपका-परसों मेरा भी नंबर आ सकता है साहब…

19/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
How-many-more-people-does-BSP-management-want-to-die-demands-to-make-divider-on-Jawahar-Udyan-Marg-1
  • पुलिस सीमा विवाद में फंसी रही। घटनास्थल नेवई थाना क्षेत्र में पड़ता है। इसलिए कोतवाली पुलिस पीछे हट गई।

अज़मत अली, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के सीएचएम (CHM) के कर्मचारी की मौत ने प्रबंधन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। ड्यूटी के बाद मोहम्मद सिद्दीक मरौदा स्थित अपने आवास जा रहे थे, रास्ते में जवाहर उद्यान के पास किसी वाहन ने ठोकर मार दिया। मौके पर गिरे, कंधा टूटा, ब्रेन में मल्टीपल इंज्युरी हुई और सेक्टर-9 हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें: ग्रेच्युटी की सीमा अब 5 लाख, टर्म इंश्योरेंस कवर 10 हजार से बढ़कर डेढ़ लाख

सांस तो रुक गई, लेकिन लगातार इसी प्वाइंट पर हो रहे हादसे ने बीएसपी कर्मचारियों की धड़कन को बढ़ा दिया है। नगर सेवाएं विभाग से लगातार यहां डिवाइडर बनाने की मांग हर स्तर पर होती रही, लेकिन साहब…के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। एसी दफ्तर में बैठने वाले इस पीड़ा को नहीं समझ पा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: यश कंपनी की 8.39 करोड़ की संपत्ति की नीलामी 21.11 करोड़ में, निवेशकों को अब मिलेगा बकाया पैसा

अपने साथी को खोने का दर्द सेक्टर-9 हॉस्पिटल में झलक उठा। मरहूम सिद्दीक को सेक्टर-9 हॉस्पिटल पहुंचाने वाले सीटू (CITU) के सेक्रेटरी (Secretary ) व जल प्रबंधन विभाग में कार्यरत अजय कुमार सोनी (Ajay Kumar Soni) बिलख उठे। मौत की खबर मिलते ही विभागीय अधिकारी सेक्टर-9 हॉस्पिटल पहुंचे थे।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी वर्कर्स यूनियन मोदीमय, कटा केक, मना जश्न, एमपी के कैबिनेट मंत्री भी पहुंचे…

अजय सोनी ने सीएचएम के विभाग प्रमुख व मौजूद अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर कहा-साहब…कब तक कितनों की जान इस तरह जाती रहेगी। कब तक हम लोग लाश उठाते रहेंगे। आप लोग मदद कीजिए। उच्च प्रबंधन की आंख खुलवाइए। कई बार बोरिया गेट से लेकर चोपड़ा पेट्रोल पंप तक डिवाइडर की मांग की जा चुकी है, लेकिन प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: चार्टर्ड अकाउंटेंट ध्यान दें: नोटबंदी के दौरान हेराफेरी करने वाला सीए गिरफ्तार

पिछले 4 साल में चार लोगों को मैं खुद इसी प्वाइंट से घायलों को अस्पताल पहुंचा चुका हूं। कितने लोगों को अस्पताल भेजवाएगा प्रबंधन। डिवाइडर क्यों नहीं बनवा रहा है। इसी रास्ते से डायरेक्टर इंचार्ज, ईडी, सीजीएम, जीएम की गाड़ियां भी रफ्तार में निकलती है। कर्मचारी-अधिकारी और ठेका मजदूर भी यहीं से गुजरते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: कोल इंडिया हड़ताल: पुराने वेज एग्रीमेंट से आएगा अक्टूबर का वेतन, 5 से 7 अक्टूबर तक कोयला उत्पादन रहेगा ठप, पांचों यूनियन ने फिर भरा दम

चौड़ी सड़क होने की वजह से गाड़ियों की रफ्तार कुछ अधिक होती है, जिसके चलते अक्सर यहीं हादसे होते हैं। हादसे की चपेट में सिद्दीक की जान गई। साहब…आप लोग उच्च प्रबंधन को जगाइए। कल आपका भी नंबर आ सकता है और परसों मेरा भी…। समय रहते बचा लीजिए।

ये खबर भी पढ़ें: खुर्सीपार हत्या कांड: एक घंटे तक नेशनल हाइवे जाम, जमकर हंगामा, पुलिस के आगे फेंकी चूड़ियां

अजय सोनी के मुताबिक सेक्टर-5 के सड़क 29 में रहने वाले एक पूर्व बीएसपी कर्मचारी आज भी हादसे को याद कर धर्रा जाते हैं। जवाहर उद्यान रोड पर वह हादसे में जख्मी हुए थे, जिन्हें अजय ने सेक्टर-9 हॉस्पिटल पहुंचाया था। मौत को मात देकर पूर्व कर्मी परिवार के साथ रह रहा है। इसी तरह एक महिला ठेका मजदूर को एक कार ने यहीं उड़ा दिया था। उसे भी सेक्टर-9 हॉस्पिटल पहुंचाया था।

ये खबर भी पढ़ें: नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में 6 करोड़ 90 लाख की गारमेंट फैक्ट्री की कमान महिलाओं के हाथ, सीएम बघेल ने दिखाई झंडी

इधर-मोहम्मद सिद्दीक की मौत की खबर पर कोतवाली पुलिस सेक्टर-9 हॉस्पिटल पहुंची। पुलिस सीमा विवाद में फंसी रही। बतौर गवाह अजय सोनी को साथ लेकर पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंची। जेपी सीमेंट चौक से कुछ दूरी पर पंप हाउस मार्ग है, इसी के पास पान ठेला के सामने हादसा हुआ था।
यह एरिया नेवई थाना क्षेत्र में पड़ता है। इसलिए कोतवाली पुलिस पीछे हट गई और अजय व परिवार वालों को सलाह दी गई कि आप लोग नेवई थाना चले जाइए। वैसे, कोतवाली से फाइल नेवई थाना भेज दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: इंटक भिलाई में बढ़ी गुटबाजी, अब देख लेने की बारी, पढ़िए टाउनशिप व रेल मिल का विवाद

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में जख्मी Bhilai Steel Plant के कर्मचारी की मौत, BSP व घर में कोहराम
Next: सिंहदेव ने की मोदी की तारीफ, कांग्रेस नेतृत्व ने चढ़ाई भौं, डिप्टी सीएम को मांगनी पड़ी माफी

Related Stories

Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026
Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026
Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Supreme Court Dismisses Plea to Stay the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनाव रोकने की याचिका

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.