Skip to content
30/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मैं जिंदा हूं, आपको मेरी लाश से गुजरना पड़ेगा, भिलाई को हम खाली नहीं करेंगे: विधायक देवेंद्र यादव
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मैं जिंदा हूं, आपको मेरी लाश से गुजरना पड़ेगा, भिलाई को हम खाली नहीं करेंगे: विधायक देवेंद्र यादव

Azmat ali 09/08/2026 (Last updated: 09/08/2026) 1 minute read
bhilai-township-mla-devendra-yadav-makes-a-major-statement-in-support-of-retention-license-holders 4

bhilai-township-mla-devendra-yadav-makes-a-major-statement-in-support-of-retention-license-holders

  • पुलिस से धक्का-मुक्की के दौरान जुल्फिकार अहमद सिद्दीकी बेहोश हो गए थे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन के खिलाफ सड़क पर उतरे युवाओं ने संदेश दे दिया है कि आगे और लड़ाई है। रिटेंशन और लाइसेंसधारियों के आक्रोश ने बड़ा संदेश दिया है। शनिवार को इस्पात भवन घेराव कार्यक्रम शांतिपूर्वक खत्म हो गया। लेकिन, विधायक देवेंद्र यादव ने भिलाईवासियों की उम्मीदों को पंख लगा दिया है।

अब बात लाश तक आ चुकी है। मुर्गा चौक पर हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने कहा-मैं जिंदा हूं, कुछ होने नहीं दूंगा…। भूत-वर्तमान की स्थिति सबके सामने है। भविष्य की बात करता हूं। भिलाई टाउनशिप को उजड़ने नहीं दूंगा। जब तक जिंदा हूं, कुछ होने नहीं दूंगा। बीएसपी को हमारी लाश से होकर गुजरना होगा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट पर बारिश की कृपा, पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद रिटेंशन-लाइसेंसधारी ठंडे, पढ़ें मांग पत्र

भिलाई हमारा घर है। किसी एक व्यापारी को देने के लिए यहां की जमीन नहीं देंगे। भिलाई हम खाली नहीं करेंगे, न किसी को करने देंगे। भिलाई को खत्म करने से पहले मेरी लाश से गुजरना पड़ेगा। भिलाई बिकने नहीं देंगे। बसाहट को उजड़ने नहीं देंगे। राज्य सरकार, भाजपा के नेता भी उतने ही दोषी हैं, जितनी मोदी सरकार के फैसले।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी इस्पात भवन घेराव करने रिटेंशन-लाइसेंसधारियों ने पहली बैरिकेडिंग तोड़ी, दूसरे पर बवाल

यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जुल्फिकार अहमद सिद्दीकी ने कहा-बीएसपी नगर सेवाएं विभाग के अधिकारी होश में आ जाएं। युवा जाग चुके हैं। लाइसेंस और लीजधारी अब किसी को छोड़ने वाले नहीं हैं। किसी को भी बेदखली का नोटिस देने के लिए इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट के अधिकारी जाएंगे तो उनके घरों का घेराव अब शुरू किया जाएगा। किसी सूरत पर हम झुकने वाले नहीं हैं। बता दे कि मुर्गा चौक पर पुलिस से धक्का-मुक्की के दौरान जुल्फिकार सिद्दीकी के सीने में चोट लगने से वह बेहोश हो गए थे। पुलिस कर्मी उन्हें खींचकर बाहर ले गए।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात भवन घेराव अपडेट: लाइसेंस-रिटेंशन के मकान नहीं होने देंगे सरेंडर, मैदान में उतरे धुरंधर

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा विधि प्रकोष्ठ रायपुर के जिला सोशल मीडिया प्रभारी बने अधिवक्ता ऋषभ कुमार मिस्त्री, नन्द कुमार साहू संयोजक
Next: Gen Z की राह बुजुर्ग पेंशनभोगी, EPFO दफ्तरों पर ईपीएस 95 पेंशनर्स जड़ेंगे ताला, देंगे गिरफ्तारी

Related Stories

CITU speaks on the Nepal disaster and makes a major demand of the Indian government
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नेपाल आपदा पर सीटू ने ये कहा, भारत सरकार से कर दी बड़ी मांग

Azmat ali 29/08/2026
Bhilai Township Buzz regarding the Simplification of the Land Monetization Scheme Township Residents hopeful for Relief
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: लैंड मोनेटाइजेशन स्कीम के सरलीकरण की सुगबुगाहट, टाउनशिपवासियों को राहत की उम्मीद

Azmat ali 29/08/2026
Pahadi Themed Teej Milan and Enthusiastic Ramp Walk Sarita Sahu and Neha Singh Crowned Teej Queens
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पहाड़ी थीम से सजा तीज मिलन, रैंप वॉक में उत्साह; सरिता साहू और नेहा सिंह बनीं तीज क्वीन

Azmat ali 29/08/2026

You May Have Missed

CITU speaks on the Nepal disaster and makes a major demand of the Indian government
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नेपाल आपदा पर सीटू ने ये कहा, भारत सरकार से कर दी बड़ी मांग

Azmat ali 29/08/2026
Bhilai Township Buzz regarding the Simplification of the Land Monetization Scheme Township Residents hopeful for Relief
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: लैंड मोनेटाइजेशन स्कीम के सरलीकरण की सुगबुगाहट, टाउनशिपवासियों को राहत की उम्मीद

Azmat ali 29/08/2026
Pahadi Themed Teej Milan and Enthusiastic Ramp Walk Sarita Sahu and Neha Singh Crowned Teej Queens
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पहाड़ी थीम से सजा तीज मिलन, रैंप वॉक में उत्साह; सरिता साहू और नेहा सिंह बनीं तीज क्वीन

Azmat ali 29/08/2026
BSP Retirement Retirement at Bhilai Steel Plant is no Longer Just a Farewell it has become a Tradition of Honoring Employees at the Gate 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Retirement: भिलाई स्टील प्लांट में रिटायरमेंट अब सिर्फ विदाई नहीं, गेट पर सम्मान, घर तक साथ की बन रही परंपरा

Azmat ali 29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.