Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल मुंबई में बन रहा Bhilai Steel Plant के स्टील से
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल मुंबई में बन रहा Bhilai Steel Plant के स्टील से

15/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Indias-longest-sea-bridge-is-being-built-with-steel-from-SAIL-Bhilai-Steel-Plant
  • भिलाई इस्पात संयंत्र ने पुल के निर्माण के लिए टीएमटी बार्स और प्लेट्स दोनों की आपूर्ति की है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल (SAIL)-भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) ने भारत के सबसे लंबे निर्माणाधीन समुद्री पुल, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) के लिए लगभग 15,900 टन स्टील की आपूर्ति की है।

ये खबर भी पढ़ें : हज 2023: मेहरम के बिना हज पर जाने के लिए 4000 से अधिक महिलाओं ने भरा फॉर्म

यह समुद्री पुल भारत में अभियांत्रिकी की अभिनव एवं अनूठी कृति है। 21.8 किमी लंबा, 6-लेन ब्रिज का 16.5 किमी भाग समुद्र के ऊपर और 5.5 किमी भाग जमीन पर है। इस ब्रिज के माध्यम से मुंबई से नवी मुंबई की दूरी को 20 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: सेल विजन के लिए ASCI हैदराबाद से करार, भिलाई में बड़ा इवेंट

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) ने पुल के निर्माण के लिए टीएमटी बार्स और प्लेट्स दोनों की आपूर्ति की है। सेल द्वारा आपूर्ति किए गए लगभग 16,300 टन स्टील में से, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा कुल 15,883 टन स्टील की आपूर्ति वर्ष 2019 से 2023 के मध्य की गई है। इसके तहत संयंत्र ने वांछित ग्रेड व आयाम के 13,803 टन टीएमटी बार्स और 2079 टन स्टील प्लेटों की आपूर्ति की है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 हायर पेंशन की ताजा खबर: एरियर पर EPFO का बड़ा बयान, लाखों रुपए का मामला

कांक्रीट और स्टील से निर्मित ब्रिज दक्षिण मुंबई के सेवरी से प्रारंभ होकर, एलीफेंटा द्वीप के उत्तर में ठाणे क्रीक से होकर न्हावा शेवा के पास चिरले में समाप्त होगा, एवम पूर्व दिशा में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और पश्चिम में निर्माणाधीन तटीय सड़क से जोड़ी जायेगी। 27 मीटर चौड़े एक्सप्रेसवे के साथ दो आपातकालीन निकास लेन तथा एड्ज स्ट्रीप और क्रैश बैरियर की सुविधा होगी।

ये खबर भी पढ़ें : Aadhaar Card: मुहल्लों में Bhilai निगम की टीम आ रही आधार कार्ड अपडेट करने, आपके यहां इस तारीख को शिविर

जल्द उद्घाटन की उम्मीद, 70 हजार वाहन रोज गुजरेंगे

इस ब्रिज का निर्माण कार्य लगभग समाप्ति की ओर है और निकट भविष्य में इसका उद्घाटन किया जाएगा। मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) का अनुमान है कि ब्रिज के प्रारंभ होने के बाद प्रतिदिन 70,000 वाहन यातायात के लिए इसका उपयोग कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh CM Vishnu Dev Sai: नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख पीएम आवास देने पर फैसला

ऑर्थोट्रोपिक स्टील डेक का प्रयोग भारत में पहली बार

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक ब्रिज निर्माण में ऑर्थोट्रोपिक स्टील डेक (ओएसडी) स्पैन का प्रयोग भारत में पहली बार हो रहा है। निर्माण विधि “ओएसडी” के अंतर्गत विशेष गुणवत्ता के स्टील प्लेटों का उपयोग किया जाता है जो एक ओर से मजबूत और ठोस होने के साथ-साथ दूसरे ओर से लचीला होता है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL बोनस, एरियर पर  Bhilai के मुर्गा चौक पर 16 को बड़ा प्रदर्शन, BSP संयुक्त यूनियन उतरेगा सड़क पर

यह स्टील डेक को कांक्रीट संरचना की तुलना में हल्के रहते हुए उच्च भार वहन करने में सक्षम बनाएगा। ब्रिज में ओएसडी तकनीक के उपयोग से असेंबली टाइम में कमी लाने के साथ ही शीघ्र प्रतिस्थापन तथा डेक को भारी वाहनों का भार वहन करने के लिए सक्षम बनाती है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: CISF के पहरे में RFID के लिए कार्मिकों की खींच रहे फोटो, BWU ने निकाली भड़ास

परियोजना चार चरणों  में तैयार की गई थी

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक ब्रिज निर्माण परियोजना मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) के अंतर्गत आता है। इस परियोजना के लिए ऐकॉम एशिया कंपनी लिमिटेड, पीएडीईसीओ कंपनी लिमिटेड, डीएआर एआई-हंदासाह और टीवाई लिन इंटरनेशनल को सामान्य सलाहकार के रूप में रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें : Stock Market: Steel Authority of India Ltd संग कई शेयरों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 2021 के बाद अब सेल का शेयर चमका

परियोजना चार चरणों (पैकेज) में तैयार की गई थी। इसके तहत तीन सिविल कार्य पैकेज, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आईटीएस), स्वचालित टोल संग्रह प्रणाली और विद्युत कार्यों के लिए एक-एक पैकेज शामिल था।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension News: पेंशन गणना का फॉर्मूला लाया EPFO, पढ़िए सर्कुलर में क्या है

इन एजेंसियों ने किया निर्माण

इस ब्रिज का सिविल निर्माण कार्य लार्सन एंड टुब्रो तथा आईएचआई कॉर्पोरेशन (जापान) व डेवू ई एंड सी तथा टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (टीपीएल) द्वारा किया जा रहा है। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपने मर्चेंट मिल और मोडेक्स यूनिट, बार एंड रॉड मिल से एलएंडटी आईएचआई जेवी पैकेज 1 व 3 में उपयोग हेतु आईएस 1786 एफई500डी ग्रेड के 10, 12, 16, 20, 25 और 32 मिलीमीटर व्यास के 12,496 टन टीएमटी बार्स की आपूर्ति की है।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP Accident: मजदूर की मौत पर बवाल, जूनियर आफिसर-BMS नेता में हाथापाई, पहुंची पुलिस

इसके अतिरिक्त, बीएसपी ने डेवू टीपीएल जेवी (पैकेज 2) में उपयोग के लिए अपने मर्चेंट मिल और बार एंड रॉड मिल से 20, 25 और 32 मिलीमीटर मोटाई में आईएस1786एफई500डी ग्रेड के 1307 टन टीएमटी बार्स की आपूर्ति की है। भिलाई इस्पात संयंत्र ने ब्रिज के निर्माण में 16, 20, 25 और 32 मिलीमीटर मोटाई में आईएस 2062ई250बीआर ग्रेड के 2079 टन स्टील प्लेटों की भी आपूर्ति की है।

संयंत्र के प्लेट मिल से आपूर्ति की गई प्लेटों में एलएंडटी आईएचआई जेवी (पैकेज 1) के लिए 1949 टन और एलएंडटी आईएचआई जेवी (पैकेज 3) के लिए 130 टन शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  Chhattisgarh Chief Minister: मंत्रालय में पूजा-अर्चना के साथ ही विष्णु देव साय का मीटर चालू

भिलाई स्टील प्लांट का प्रोडक्ट लगा है यहां-यहां

उल्लेखनीय है कि सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक के निर्माण हेतु बड़ी मात्रा में टीएमटी ग्रेड स्टील की आपूर्ति की थी। भिलाई इस्पात संयंत्र ने निमार्णाधीन अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए लगभग 2 लाख टन टीएमटी बार्स की आपूर्ति की है। संयंत्र ने राष्ट्रीय महत्व की कई परियोजनाओं जैसे प्रमुख बांधों, पुलों, सुरंगों सहित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए भी स्टील की आपूर्ति की है।

ये खबर भी पढ़ें :  Chhattisgarh Chief Minister Oath Ceremony Live: मैं विष्णु देव साय-शपथ लेता हूं कि…और 2 डिप्टी सीएम ने लिया शपथ

सेल-बीएसपी (SAIL BSP) ने विमानवाहक पोत, आईएनएस विक्रांत और भारतीय नौसेना के अन्य युद्धपोतों के निर्माण के लिए भी स्टील की आपूर्ति की है। इसरो के उपग्रह प्रक्षेपण वाहनों में उपयोग के लिए संयंत्र ने स्पेशल स्टील स्लैब को पतली प्लेटों में भी रोल किया है।

ये खबर भी पढ़ें :  संसद भवन में घुसपैठ, BJP सांसद के नाम पर गेट पास लेकर लोकसभा में घुसे 2 युवक, मचा कोहराम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: OYO Hotel: भिलाई के 2 होटल पर एक्शन, बारात के साथ चल रहे डीजे पर 10 हजार का जुर्माना, बाराती बोले-डीजे वाले बाबू मत बजा गाना
Next: SAIL हड़ताल में नई यूनियनों, रिटायर्ड कर्मचारियों व ठेका मजदूरों को भी दावत

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.