Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सो जा बेटा तेंदुआ आ जाएगा…भिलाई स्टील प्लांट में कहीं दुबका या गेट के बाहर गया तेंदुआ…?
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सो जा बेटा तेंदुआ आ जाएगा…भिलाई स्टील प्लांट में कहीं दुबका या गेट के बाहर गया तेंदुआ…?

31/01/2025 1 minute read
Is the leopard lurking somewhere in Bhilai Steel Plant or outside the gate?

शुक्रवार भोर में 4 बजे तक मैत्रीबाग के अधिकारी प्लांट में ही डेरा डाले नजर आए। कोक ओवन, ओएचपी से खबर आई, लेकिन सब फर्जी।

  • भिलाई टाउनशिप में तेंदुआ को लेकर बच्चों में भी दहशत।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट (SAIL – Bhilai Steel Plant) में पिछले चार दिन से तेंदुए ने हड़कंप मचाकर रखा है। बीती रात से समाचार लिखे जाने तक कोई खबर नहीं आई।। आखिरी बार यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम में देखा गया। वायर रॉड मिल के पास पग मार्क दिखा था।

 

इसके बाद से तेंदुआ की कोई लोकेशन नहीं मिली है। वन विभाग और मैत्रीबाग की टीम भी अब थक चुकी है। चप्पे-चप्पे पर सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद भी कहीं नजर नहीं आ रहा है। वहीं, फर्जी वीडियो और मैसेज ने अफवाहों का बाजार गर्म रखा है।

तेंदुआ को सेफ्टी हेलमेट लगाकर किसी ने फोटो बना दी। किसी ने तेंदुआ को छत्तीसगढ़ी में गेट पास बनवाने की गुहार लगा दी। किसी ने पुरैना की साइड तेंदुआ के जाने की फर्जी खबर फैलाकर तेंदुए का ही मजाक बना दिया है।

अफवाह फैलाने वालों में पत्रकार और सीजीएम भी शामिल है। बीएसपी अधिकारियों के ग्रुप में खुद को पत्रकार बताने वाले व्यक्ति ने गुआहाटी का वीडियो शेयर कर यूआरएम का बता दिया। इस पर कटाक्ष करते हुए बीएसपी के नगर सेवाएं विभाग के पूर्व सीजीएम ने गुआहाटी वाला सच्चा वीडियो पेश कर सबका मुंह बंद कराया। तब तक बीएसपी के एक जीएम भी इसे फेक बता चुके थे।

शुक्रवार भोर में 4 बजे तक मैत्रीबाग के अधिकारी प्लांट में ही डेरा डाले नजर आए। किसी ने कोक ओवन तो किसी ने ओएचपी में तेंदुआ देखे जाने की खबर दी। टीम मौके पर टीम जाती रही, लेकिन कहीं भी तेंदुआ के पैरों के निशान नहीं मिले।

अब बात भिलाई टाउनशिप की। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Stee Plant) के अंदर कर्मचारी और अधिकारी दहशत में हैं। बात समझ में आती है। लेकिन, टाउनशिप में भी दहशत का माहौल है। सेक्टर 4 के सड़क नंबर 16 पर शाम को करीब आधा दर्जन बच्चे रोज खेल-कूद में मस्त नजर आते थे। अब आलम यह हो गया है कि एक बच्ची ने अपनी मम्मी को ही समझा दिया कि, नहीं-बाहर आपको नहीं जाना है। तेंदुआ आ गया तो क्या करेंगे…पापा भी घर पर नहीं है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन के गेस्ट हाउस की बुकिंग अब सख्त शर्तों के साथ, कांड के बाद लगा सीसी टीवी कैमरा
Next: सेल हड़ताल के लपेटे में बीएसपी डिप्लोमा इंजीनियर्स का एस-5 से एस-6 का प्रमोशन भी अटका, कॅरियर ग्रोथ पर झटका

Related Stories

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.