Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Jagannath Mela 2023: मुस्लिम भक्त के लिए थमता है भगवान जगन्नाथ का रथ, हिंदू-मुस्लिम ताने-बाने का सबूत, हर भजन में आता है सालबेग का नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

Jagannath Mela 2023: मुस्लिम भक्त के लिए थमता है भगवान जगन्नाथ का रथ, हिंदू-मुस्लिम ताने-बाने का सबूत, हर भजन में आता है सालबेग का नाम

20/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Jagannath-Mela-2023-Lord-Jagannaths-chariot-stops-for-Muslim-devotee-proof-of-Hindu-Muslim-taunt-Salbeg-name-appears-in-every-hymn
  • ओडिशा में जगन्नाथ भगवान के ऊपर जितने भी गीत-भजन इत्यादि गाए जाते हैं, सारे के सारे भक्त सालबेग के द्वारा रचित है। प्रत्येक भजन के अंतिम लाइन में भक्त सालबेग का नाम जरूर आता है।

अज़मत अली, भिलाई। Jagannath Mela 2023: भगवान जगन्नाथ मेला 2023 के रंग में हर कोई रंगा हुआ है। भक्ती का सैलाब मंदिरों में उमड़ रहा है। आस्था की चौखट पर हर कोई सच्चा भक्त साबित करने में लगा है। क्या आप जानते हैं कि भक्तों की फेहरिस्त में धर्म की दीवार टूटती है। जी हां, भगवान जगन्नाथ जी के साथ भी ऐसा ही है। मुस्लिम भक्त के लिए भगवान जगन्नाथ ने अपना रथ ही रोक दिया था। आज भी जगन्नाथ पुरी में मुस्लिम भक्त सालबेग की मजार धार्मिक ताने-बाने की नजीर है।

ये खबर भी पढ़ें:   EPF से कैसे बेहतर है EPS 95, लाखों रुपए होंगे बर्बाद या मुनाफा, सरकार कर सकती है स्कीम में बदलाव

भगवान जगन्नाथ के प्रिय भक्त हुआ करते थे, जो जाति से मुसलमान थे। उनका नाम सालबेग था। अभी भी ओडिशा में जगन्नाथ भगवान के ऊपर जितने भी गीत-भजन इत्यादि गाए जाते हैं, सारे के सारे भक्त सालबेग के द्वारा रचित है। प्रत्येक भजन के अंतिम लाइन में भक्त सालबेग का नाम जरूर आता है। यह सामाजिक समरसता और हिंदू-मुस्लिम ताने-बाने का जीता-जागता सबूत है।

श्री जगन्नाथ समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सतपथी ने कहा कि भगवान जगन्नाथ जी के सबसे सच्चे भक्त सालबेग थे। धार्मिक एकता का इससे बेहतर और क्या सबूत हो सकता है। जिसे आज लोग मान नहीं रहे हैं। ऐसे में कुमार विश्वास की वह पक्ति याद आती है, जिसमें उन्होंने कहा है कि लोग धर्म को तो मानते हैं, पर धर्म की नहीं मानते हैं। धर्म में क्या कहा गया है, अगर, उसको मान लें तो इंसानियत का संदेश दुनिया तक पहुंच जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें:   महारत्न स्टेटस से SAIL अधिकारियों का प्रमोशन, कर्मियों का नहीं, ग्रेड और पे-स्केल में नुकसान, 2568 कर्मचारियों का इस्तीफा…

भक्त और भगवान के बीच का रिश्ता आज भी जिंदा है। आज भी जगन्नाथ पुरी में रथ जिस रास्ते से गुजरता है, उसे बड़दांड़ कहा जाता है। इसी मार्ग में भक्त सालबेग की मजार है। मजार के सामने रथ अवश्य रूप से कुछ देर के लिए रुकता है। इसे यह माना जाता है कि भगवान जगन्नाथ भक्त सालबेग को अंतरमन से दर्शन देते हैं।

समिति के महासचिव सत्यवान नायक ने कहा कि भक्त सालबेग के बारे में कहा जाता है कि उन्हें मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया गया था। जिस कारण वह मंदिर के बाहर ही बैठ गए। और वहीं से ही भजन करने लगे। इसके बाद भक्त सालबेग लौट गए और कहा-जब भगवान मंदिर से बाहर आएंगे, तभी मैं दर्शन करूंगा। जगन्नाथ मेला में ही भगवान मंदिर से बाहर आते हैं।

ये खबर भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 25 लाख तक और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन में लें 50 लाख तक मिलेगा लोन, आवेदन की ये है आखिरी तारीख

आखिरकार वह दिन आ ही गया। मेला के दौरान भक्त सालबेग पदयात्रा करते हुए जगन्नाथ पुरी पहुंच रहे थे, लेकिन सूरज डूबने लगा था। मान्यता के मुताबिक सूरज डूबने के बाद रथयात्रा नहीं निकाली जाती है।

इधर-भक्त सालबेग ने अंतरध्यान किया कि प्रभु अगर, मेरी सच्ची आस्था है और मैं आपका सच्चा भक्त हूं तो रथ रोके रखना। और हुआ भी ऐसा। मंदिर के बाहर लोग रथ खींचते रहे, लेकिन वह आगे बढ़ ही नहीं रहा था। लोग परेशान रहे। इसी बीच भक्त सालबेग पहुंचे और देखा कि सूरज डूबने के बाद भी रथ वहीं खड़ा है। यह देख सालबेग की आंखों से आंसू फूट पड़ा। और रथ के रस्सी में सालबेग का हाथ लगते ही रथ आगे चलने लगा। आज भी सालबेग की मजार बड़दांड़ रोड़ पर है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Pension, सुविधाओं में कटौती और टेंशन: श्रमिक आंदोलन कमजोर होने से हर योजना कमजोर
Next: Rathyatra Mela 2023: पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय बने राजा, पवित्र मार्ग पर छिड़कते रहे जल, तबीयत ठीक होते भक्त संग प्रभु जगन्नाथ चले मौसी घर

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.