- शव को सेक्टर 9 हॉस्पिटल की मरच्यूरी में रखा गया है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। श्रमिक नेता व सीटू ठेका यूनियन के पूर्व अध्यक्ष जमील अहमद के वालिद का इंतकाल हो गया है। कैंसर की बीमारी ने जकड़ लिया था। लंबे समय से इलाज चल रहा था। अचानक से तबीयत बिगड़ने पर सोमवार दोपहर में सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान मंगलवार शाम 4 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। नमाज-ए-जनाजा रामनगर कब्रिस्तान में पढ़ी जाएगी। दोपहर 2 बजे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
ट्रेड यूनियन लीडर जमील अहमद के वालिद साबित अली का 91 साल की उम्र में इंतकाल हो गया है। वह भिलाई स्टील प्लांट के टीपीएल से रिटायर हुए थे। कैंसर से पीड़ित थे।
सोमवार दोपहर 12 बजे भर्ती किया गया था,जहां मंगलवार शाम 4 बजे निधन हो गया है। परिवार के मुताबिक सेक्टर 1 के सड़क नंबर 35 स्थित आवास से जनाजा कब्रिस्तान के लिए रवाना होगा।
फिलहाल, शव को सेक्टर 9 हॉस्पिटल की मरच्यूरी में रखा गया है। खबर लगते ही मुहल्लेवासी, ट्रेड यूनियन के नेता, रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। घर में कोहराम मच गया है।
जमील अहमद के करीबी श्रमिक नेता योगेश कुमार सोनी के मुताबिक हालत नाजुक होने पर दूर-दराज से रिश्तेदार भिलाई पहुंच चुके हैं। परिवार में गम का पहाड़ टूट पड़ा है। हर कोई गमगीन है। रो-रोकर सबका बुरा हाल है।











