Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट में ट्रक ने मजदूर को रौंदा, आइसीयू में मौत, पुलिस ने किया पंचनामा, होगा पोस्टमार्टम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में ट्रक ने मजदूर को रौंदा, आइसीयू में मौत, पुलिस ने किया पंचनामा, होगा पोस्टमार्टम

Azmat ali 24/03/2026 1 minute read
Laborer Crushed by Truck at Bhilai Steel Plant, Dies in ICU

मृतक की पहचान खुर्सीपार निवासी गोमती प्रसाद साहनी (55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो एसआरयू का ठेका मजदूर बताया जा रहा है।

  • सूचना मिलते ही प्लांट प्रबंधन के अधिकारी, जिनमें ईडी वर्क्स राकेश कुमार, यूनियन नेता भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के भिलाई इस्पात संयंत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ठेका मजदूर की मौत हो गई। ट्रक की चपेट में आने से 55 वर्षीय साइकिल सवार मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की बेटी छोटी है। उसकी पढ़ाई का खर्च कंपनी उठाने को तैयार है। मुआवजा राशि का भुगतान किया जाएगा। साथ ही मृतक की पत्नी को नौकरी भी दी जाएगी। पुलिस शव का पंचनामा कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा बीती रात प्लांट परिसर के अंदर रेल मिल क्षेत्र के जीरो कार्बाइड मोड़ के पास, 14 नंबर बिल्डिंग के सामने हुआ। मृतक की पहचान खुर्सीपार निवासी गोमती प्रसाद साहनी (55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो एसआरयू का ठेका मजदूर बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि CG 04 OM 7139 नंबर का ट्रक रेल पटरी लोड करने के लिए रेल मिल शिपिंग एरिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान टर्न लेते समय साइकिल सवार मजदूर ट्रक के पिछले चक्के की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि मजदूर को अंदरूनी चोटें आईं।

घायल मजदूर को तत्काल मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-9 हॉस्पिटल रेफर किया गया। अस्पताल में उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां रात करीब 11 बजे के आसपास उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही प्लांट प्रबंधन के अधिकारी, जिनमें ईडी वर्क्स राकेश कुमार, यूनियन नेता भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल, इस घटना के बाद प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Down Syndrome Awareness Ceremony: जिला अस्पताल दुर्ग में मना विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस, पढ़ें डिटेल
Next: बीएसपी सड़क हादसे में दम तोड़ने वाले मजदूर के परिवार को ये आर्थिक मदद, मिलेगी नौकरी भी

Related Stories

Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.