Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • श्रीरामनवमी 2026: एक लाख परिवारों से संग्रहित अन्न से बनेगा महाप्रसाद, लगेगा आस्था का मेला
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

श्रीरामनवमी 2026: एक लाख परिवारों से संग्रहित अन्न से बनेगा महाप्रसाद, लगेगा आस्था का मेला

Azmat ali 24/03/2026 1 minute read
Shri Ram Navami 2026 Mahaprasad will be prepared from food collected from one lakh families

श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पांडेय बोले-लगभग 1150 से अधिक मठ-मंदिरों से ध्वजवाहक शोभायात्रा में शामिल होते हैं।

  • श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा लगातार 41वें वर्ष हो रहा भव्य आयोजन।
  • इस वर्ष सभी 12 प्रखण्डों से शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसके लिए रूट का निर्धारण पहले ही किया जा चुका है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा 26 मार्च को भव्य रूप से श्रीरामनवमी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिले के 01 लाख से अधिक परिवारों से संग्रहित अन्न से महाप्रसाद बनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बाल योगेश्वर राम बालकदास महात्यागी, पाटेश्वर धाम उपस्थित रहेंगे।

वहीं अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव जी, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित रहेंगे। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व समिति के संरक्षक प्रेमप्रकाश पाण्डेय भी कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल,विधायक ललित चंद्राकर, रिकेश सेन, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हिमांशु द्विवेदी, भाजयुमो प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा व जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन उपस्थित रहेंगे। श्रीरामनवमी के इस आयोजन हेतु समिति द्वारा विगत 22 फ़रवरी से निरंतर चतुर्थ वर्ष भी “एक मुट्ठी दान- श्रीराम के नाम” अभियान भी चलाया गया।

श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि विगत 4 दशकों से निरंतर चला आ रहा यह आयोजन, मध्य भारत के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के रूप में अपनी पहचान बना चुका है, जिसमें लगभग 1150 से अधिक मठ-मंदिरों से ध्वजवाहक शोभायात्रा में शामिल होते हैं।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों से भव्य शोभायात्राएं निकलती हैं जो मुख्य रूप से बाबा भोलेनाथ शोभायात्रा, भगवान चतुर्भुजी शोभायात्रा, मां बम्लेश्वरी शोभायात्रा और मां दंतेश्वरी शोभायात्रा के रूप में आयोजन स्थल पर एकत्रित होती है। यहां पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके अतिथि विभिन्न प्रखण्डों से झांकियां भी निकाली जाती है, जिन्हें आयोजन स्थल पर पुरस्कृत किया जाता है।

श्री पाण्डेय ने बताया कि इस अभियान में विगत 22 फ़रवरी से अब तक जिले के 01 लाख से अधिक परिवारों से अन्न संग्रहित किया जा चुका है। इस अन्न से श्रीरामनवमी के शुभ अवसर पर महाप्रसाद बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में भिलाईवासियों ने जिस उत्साह और समर्पण के साथ सहभागिता दी है, वह अभूतपूर्व है।

26 मार्च को होने वाले मध्य भारत के इस सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। आयोजन संबंधी सारी तैयारियों के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया था। वहीं समिति के मुख्य शाखा, महिला शाखा और युवा शाखा द्वारा लगातार अपने – अपने प्रखण्डों में आमजनों को इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

इस वर्ष सभी 12 प्रखण्डों से शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसके लिए रूट का निर्धारण पहले ही किया जा चुका है। यह सभी शोभायात्रा तय रूट से होते हुए रामलीला मैदान पावर हाउस पहुंचेंगी। पत्रकारवार्ता के दौरान मुख्य रूप से समिति के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश माने, जिलाध्यक्ष मदन सेन, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, जिला महामंत्री गण बसंत प्रधान ,जोगिंदर शर्मा आदि उपस्थित थे।

अभियान में दिखा भिलाईवासियों का समर्पण

समिति के प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर ने कहा कि समिति द्वारा लगातार चौथे वर्ष एक मुट्ठी दान -श्रीराम के नाम अभियान चलाया गया। जिसमें पूरे समर्पण भाव से नगरवासियों ने हिस्सा लिया। हर व्यक्ति ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए बढ़-चढ़कर दान किया। इसी तरह सभी प्रखण्डों में बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों ने प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी अटूट आस्था दिखाते हुए इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी प्रत्येक प्रखण्डों से आकर्षक झांकियां निकाली जाएगी, साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP प्रबंधन कर्मचारियों को तरसाना बंद करे, दे हाफ सीएल की सुविधा: BAKS
Next: ओडिशा स्टेट प्रोडक्टिविटी काउंसिल प्रतियोगिता 2026 में बोकारो इस्पात संयंत्र का 5 पुरस्कारों पर किया कब्जा

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.