Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSL के अधिकारियों का सामना डीआइसी-ईडी से, दनादन दगे सवाल…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL के अधिकारियों का सामना डीआइसी-ईडी से, दनादन दगे सवाल…

Azmat ali 04/08/2026 (Last updated: 04/08/2026) 1 minute read
Large Group Interaction of SAIL BSL Officers with DIC-ED

भावी विकास रणनीति, वित्तीय सुदृढ़ता, उत्पादन क्षमता में वृद्धि, अवसंरचनात्मक विकास तथा मानव संसाधन सशक्तीकरण से जुड़े विषय पर संवाद।

  • विभिन्न परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष बल। संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन पर भी खुलकर बात हुई।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मुख्य प्रेक्षागृह में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के लिए ‘मंथन’ शीर्षक के अंतर्गत एक लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संयंत्र में अंतर-विभागीय समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा रणनीतिक लक्ष्यों, परिचालन उत्कृष्टता, संगठनात्मक विकास एवं कर्मचारी कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर बीएसएल के शीर्ष प्रबंधन एवं अधिकारियों के मध्य संवाद स्थापित करना था। कार्यक्रम में बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अधिशासी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक तथा संयंत्र के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

संवाद कार्यक्रम के दौरान संयंत्र की भावी विकास रणनीति, वित्तीय सुदृढ़ता, उत्पादन क्षमता में वृद्धि, अवसंरचनात्मक विकास तथा मानव संसाधन सशक्तीकरण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। साथ ही विभिन्न परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष बल दिया गया। संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन, पर्यावरणीय दायित्वों के प्रभावी निर्वहन, ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा को प्रोत्साहन तथा कार्यालय परिसरों को अधिक सुव्यवस्थित, स्वच्छ, सुरक्षित एवं कार्य-कुशल बनाने संबंधी विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Premature Retirement: वीआर के बाद अब जबरिया रिटायरमेंट शुरू, GM को समय से पहले किया बाहर

अपने संबोधन में बीएसएल के शीर्ष प्रबंधन ने सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय, सकारात्मक सोच, नवाचार, उत्तरदायित्वपूर्ण नेतृत्व तथा समयबद्ध एवं परिणामोन्मुखी कार्य-संस्कृति को अपनाते हुए संयंत्र के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL में फास्ट ट्रैक जीएम प्रमोशन के खिलाफ SEFI, CMD को पत्र, सीनियर को कीजिए पहले प्रमोट

उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता, सतत सीखने की संस्कृति, प्रभावी नेतृत्व एवं मजबूत टीम भावना ही बोकारो इस्पात संयंत्र को नई उपलब्धियों तथा उत्कृष्टता के उच्चतम शिखर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर अपने अनुभव एवं सुझाव साझा किए। यह संवाद कार्यक्रम सहभागी नेतृत्व, पारदर्शी संवाद, ज्ञान-साझाकरण तथा निरंतर सुधार की संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: प्रमोशन ऑर्डर आया नहीं, एक और CGM इंटरव्यू की तैयारी शुरू

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Rourkela Steel Plant: HSM 2 ने रचा नया मासिक रिकॉर्ड, जुलाई में 2.48 लाख टन से अधिक कॉइल रोलिंग
Next: Bhilai Township में बाइक चोर सक्रिय: BSP कर्मी, पटवारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सुपरवाइजर की बाइक चोरी

Related Stories

QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.