Skip to content
25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई टाउनशिप के लीज दुकानदार-मकानदार अब होंगे बेदखल, व्यापारियों ने खोला मोर्चा, DIC को चेतावनी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई टाउनशिप के लीज दुकानदार-मकानदार अब होंगे बेदखल, व्यापारियों ने खोला मोर्चा, DIC को चेतावनी

02/08/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Lease-shopkeepers-and-landlords-of-Bhilai-Township-will-now-be-evicted
  • रिसाली, मरोदा, न्यू सिविक सेंटर सहित सामाजिक संस्थाओं को बेदखल करने का नोटिस भेज कर जो अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) के व्यापारियों का मामला अब भी पेंडिंग हैं। लीज नवीनीकरण (Lease Renewal) का मसला हल कराने के लिए सांसद-विधायक-मंत्री तक पैरवी करने के बाद फिर डायरेक्टर इंचार्ज तक बात आ गई है।

ये खबर भी पढ़ें: DPS Bhilai LIVE: बीएसपी अधिकारियों-कर्मचारियों और शहर वालों ने घेरा स्कूल, Principal बोले-नहीं हुई घिनौनी हरकत

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai STeel plant) के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता से स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स भिलाई (Steel City Chamber of Commerce Bhilai) के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने पुनः अनुरोध किया है कि लीज नवीनीकरण के प्रकरण को नगर सेवा विभाग के अधिकारी अनावश्यक उलझने की कोशिश ना करें। उच्च स्तर पर चर्चा के बाद भी रिसाली, मरोदा, न्यू सिविक सेंटर सहित सामाजिक संस्थाओं को बेदखल करने का नोटिस भेज कर जो अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: CG News: श्रमिकों को अब सिंगल क्लिक पर जारी होगा पैसा, फ्री में ऑनलाइन होगी कोचिंग

समय रहते अपने विभागीय अधिकारियों को नियंत्रित करें, अन्यथा किसी दिन शहर का वातावरण आंदोलन का स्वरूप ले लेगा। जिस भूमि का बाजार मूल्य दुकानदारों ने अनुबंध की शर्तों के मुताबिक दे दिया हो, उनसे उसे राशि की मांग किया जाना दुखद और निंदनीय है। भिलाई इस्पात संयंत्र को अनुबंध के मुताबिक लीज रिन्यूवल करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें: दिल्ली कांड पर जागा दुर्ग प्रशासन, दुर्ग-भिलाई के कोचिंग सेंटरों पर छापा

ज्ञानचंद जैन ने अर्निबान दासगुप्ता को एक सप्ताह पूर्व पत्र भेजा था और निवेदन किया था कि अनावश्यक विवाद की स्थिति शहर में पैदा ना करें। लेकिन नगर सेवा विभाग के अधिकारियों ने अपने जिद्दी स्वभाव का परिचय देते हुए शहर के दुकानदारों को पत्र भेजने आरंभ किया है, जो दुखद और निंदनीय है।

ये खबर भी पढ़ें: ई-श्रम पोर्टल पर 29.83 करोड़ से अधिक श्रमिकों का परिवार, पीएम-एसवाईएम है एक पेंशन योजना

ज्ञानचंद जैन ने भारतीय इस्पात प्राधिकरण की 340वीं बैठक का उल्लेख करते हुए कहा है कि बोर्ड की गाइडलाइन में इस तरह का कोई आदेश नहीं है, जिसको आधार बनाकर भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) का स्थानीय प्रबंधन शहर के प्रभावित वर्ग को परेशान कर रहा है। जैन ने कहा की लीज नवीनीकरण भिलाई इस्पात संयंत्र को हमारे साथ किए गए अनुबंध के मुताबिक ही करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने कब्जेदार को नहीं दिया स्टे, हंगामे के बीच भिलाई स्टील प्लांट ने फोर्स लेकर खाली कराया मकान

शहर का बाजार बंद करने की चेतावनी

व्यापारियों ने प्रबंधन को चेतावनी दिया है कि किसी प्रभावित व्यक्ति की दुकान की भिलाई प्रबंधन ने लीज प्रकरण की आड़ में विद्युत कनेक्शन काटने का प्रयास किया तो बिना किसी पूर्व सूचना के शहर का संपूर्ण व्यापार बंद हो जाएगा। इसकी पूरी जवाबदारी भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के अधिकारियों की होगी।

ये खबर भी पढ़ें: देश में कुल शहरी बेघर आबादी 9,38,348, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की जुबानी बेघर लोगों के लिए योजनाएं

सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधि का समर्थन

ज्ञानचंद जैन ने सभी सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थाओं और व्यापारियों से अनुरोध किया है कि भिलाई इस्पात संयंत्र के पत्र का जवाब अनुबंध के मुताबिक कार्य करने के आदेश के साथ लौटा दें। पत्र का प्रति उत्तर इसी आधार पर लिखें और कोई भी संस्था कोई भी व्यापारी किसी तरह से घबराएं नहीं। सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधि हमारे साथ हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के मेन गेट पर कब्जा: 8 में से अब सिर्फ 4 ही चालू, गेट तोड़कर बना CISF आफिस, CITU ने खोला राज

प्रधानमंत्री कार्यालय को गुमराह करने का आरोप

चैंबर का कहना है कि भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय (Prime Minister Office) को गलत एवं भ्रामक जानकारी देकर केवल गुमराह किया है। शहर के वातावरण को भी अनेक वर्षों से दूषित करने का प्रयास किया है। स्टील सिटी चैंबर ने प्रधानमंत्री कार्यालय को सांसद दुर्ग के माध्यम से पत्र भेज कर संबंधित विभागीय अधिकारियों की बर्खास्त की की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें: भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक देश

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई महिला समाज का 67वां स्थापना दिवस 2024: महिलाओं के हौसलों की उड़ान, कमाई भी हुई श्रीमान
Next: सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट: CGM विशाल शुक्ल ने पढ़ाया सेफ्टी का पाठ, निकली सुरक्षा रैली

Related Stories

SAIL ISP BMS Leader Himanshu Bal Reviews Election Results and Deliberates on Future Strategy Victory Roadshow Today
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP: बीएमएस नेता हिमांशु बल ने की चुनाव परिणाम की समीक्षा, अगली रणनीति पर मंथन, आज निकलेगा विजय रोड शो

Azmat ali 25/09/2026
Bhilai Township Trees Uprooted and Power Lines Snapped amidst Rain and Strong Winds Power Outages in Several Sectors
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: बारिश और तेज़ हवा में उखड़े पेड़, टूटे बिजली के तार, कई सेक्टर में बिजली गुल, डिजास्टर मैनेजमेंट की खुली पोल

Azmat ali 25/09/2026
SAIL News CITU Protests, Demands Immediate Scrapping of the Bonus Formula and Payment of Outstanding Arrear
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बारिश में भी CITU का गुस्सा न हो सका ठंडा, बोनस फार्मूला तत्काल रद्द करने और बकाया एरियर पर निकला भड़ास

Azmat ali 25/09/2026

You May Have Missed

SAIL ISP BMS Leader Himanshu Bal Reviews Election Results and Deliberates on Future Strategy Victory Roadshow Today
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP: बीएमएस नेता हिमांशु बल ने की चुनाव परिणाम की समीक्षा, अगली रणनीति पर मंथन, आज निकलेगा विजय रोड शो

Azmat ali 25/09/2026
Bhilai Township Trees Uprooted and Power Lines Snapped amidst Rain and Strong Winds Power Outages in Several Sectors
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: बारिश और तेज़ हवा में उखड़े पेड़, टूटे बिजली के तार, कई सेक्टर में बिजली गुल, डिजास्टर मैनेजमेंट की खुली पोल

Azmat ali 25/09/2026
SAIL News CITU Protests, Demands Immediate Scrapping of the Bonus Formula and Payment of Outstanding Arrear
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बारिश में भी CITU का गुस्सा न हो सका ठंडा, बोनस फार्मूला तत्काल रद्द करने और बकाया एरियर पर निकला भड़ास

Azmat ali 25/09/2026
SAIL ISP Election Results BMS Secures 62.29% of Votes 6 Unions Including INTUC, CITU, HMS, and AITUC Lose
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Election Results: बीएमएस को 66.49% वोट, इंटक, CITU, HMS, एटक औंधे मुंह गिरे, जीत के 4 कारण हिमांशु बल की ज़ुबानी

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.