Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026 1 minute read
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant

केंद्र सरकार के खान-खनिज संशोधन विधेयक झारखंड के हितों के विपरीत है और इससे राज्य को मिलने वाले राजस्व पर असर पड़ेगा।

  • झारखंड की अर्थव्यवस्था में खनिज संसाधनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में जय झारखंड मजदूर समाज की ओर से जनजागरण अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत कोक ओवन एंड कोक केमिकल विभाग में कार्यरत मजदूरों के बीच केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया। संगठन ने केंद्र सरकार से खान-खनिज संशोधन विधेयक वापस लेने की मांग की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य एवं जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों और खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है, इसके बावजूद लंबे समय तक यहां गरीबी, बेरोजगारी और अशिक्षा जैसी समस्याएं बनी रहीं।

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के गठन के पीछे यहां की जनता का लंबा संघर्ष रहा है। अलग राज्य की मांग को लेकर वर्षों तक आंदोलन हुआ और आर्थिक नाकेबंदी से लेकर विभिन्न आंदोलनों में लोगों ने अपनी जान तक गंवाई। वर्ष 2000 में झारखंड राज्य का गठन हुआ और अलग राज्य का सपना साकार हुआ।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

चौधरी ने कहा कि झारखंड की अर्थव्यवस्था में खनिज संसाधनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य को मिलने वाले खनिज राजस्व से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया खान-खनिज संशोधन विधेयक झारखंड के हितों के विपरीत है और इससे राज्य को मिलने वाले राजस्व पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोग इस विधेयक को वापस कराने का संकल्प ले चुके हैं। उन्होंने मजदूरों और आम लोगों से विधेयक के खिलाफ जनजागरण अभियान को व्यापक बनाने का आह्वान किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

मजदूर नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी

जनजागरण अभियान में संयुक्त महामंत्री एनके सिंह, सीकेएस मुंडा, आरबी सिंह, रौशन कुमार, तुलसी महतो, बादल कोयरी, एके मंडल, मोहन मांझी, शशिभूषण, एडब्ल्यू अंसारी, मनोज एक्का, मोहन मार्डी, उत्तम कुमार, माहिलाल मंडल, तुलसी दास, फागू महतो, ओम प्रकाश महतो, आनंद मोहन, बीरेन्द्र कुमार, समय हेम्ब्रम, जयराम राय, अजय अदक, फूलचंद गोप, मुख्तार अंसारी, अजय सोरेन, बिनोद कुमार, भागीरथ महतो, सूरज कुमार, छोटू हेम्ब्रम, हीरालाल महतो, प्रभात ठाकुर, दिलीप मंडल और राजेन्द्र राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं मजदूर उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट
Next: बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.