Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026 (Last updated: 28/08/2026) 1 minute read
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued

अविलंब जर्जर ब्लॉकों को खाली कराकर उसे ध्वस्त करें। गैर जिम्मेदार अधिकारी को निलंबित कर टीए विभाग से हटाने की मांग।

  • सीटू की टीम ने किया दौरा। जिन आवासों में कर्मचारी और पूर्व कर्मचारी रहते हैं, नियमित मरम्मत और रखरखाव की जिम्मेदारी नहीं के बराबर है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट में शुक्रवार सुबह एक और आवास ढह गया। बीएसएल टाउनशिप के जर्जर आवास लगातार गिरते जा रहे हैं। 14 अगस्त को सेक्टर 12-ई के 1285-1290 ब्लॉक की पानी टंकी ढही थी। शुक्रवार को 1280 से 1286 नंबर ब्लॉक का अधिकांश हिस्सा भर-भराकर गिर गया। एक पखवाड़े के भीतर दूसरी घटना ने दहशत फैला दी है। लगातार बारिश की वजह से हालात और बेकाबू होते जा रहे हैं। जर्जर आवास अब जान लेवा हो गए।

शुक्रवार की घटना के वक्त कुछ आवास में थे, उनकी जान सांसत में आ गई। किसी तरह लोगों को बाहर निकाला गया। इसी बीच बीएसएल नगर सेवाएं विभाग की टीम पहुंची। क्षेत्रीय नागरिकों का गुस्सा इनके ऊपर उतर गया। मारपीट की घटना हो गई। बीएसएल कर्मचारी मनीष दीप कंज से मारपीट हुई। नाक से खून आ गया था। बोकारो जनरल हॉस्पिटल में उपचार कराया गया। सेक्टर 12 थाने में सूचना दी गई है।

घटना के बाद सीटू की जांच कमेटी मौके पर पहुंचे। यूनियन के कोषाध्यक्ष देव कुमार ने कहा कि सेल, बोकारो इस्पात प्रबंधन शहर के सौंदर्यीकरण के नाम करोड़ों रुपए खर्च करती है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर एक पूरा लश्कर चलता है। लेकिन जिन आवासों में उनके कर्मचारी और पूर्व कर्मचारी रहते हैं, उनकी कोई नियमित मरम्मत और रखरखाव की जिम्मेवारी नहीं के बराबर है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 19 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

सुबह क्वार्टर नंबर 1283 से लेकर 1288 पूरी तरह ध्वस्त हो गया। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। पूरे सेक्टर 12 के कर्मचारी और पूर्व कर्मचारी भयाक्रांत हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि उसी ब्लॉक की टंकी और सीढ़ी पिछले दिनों इसी तरह धंस जाने के बावजूद उसे खाली नहीं कराया गया था। 14 अगस्त की घटना से सबक नहीं लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

अतः बोकारो प्रबंधन से यूनियन मांग करती है कि अविलंब जर्जर ब्लॉकों को खाली कराकर उसे ध्वस्त किया जाए। गैर जिम्मेदार अधिकारी को निलंबित करते हुए टीए विभाग से हटाया जाए। घटनाओं की निष्पक्ष जांच कमिटी बनाई जाए। कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों को सुरक्षित आवास मुहैया कराई जाए। आवास अनुरक्षण की गुणवत्ता की जांच की जाए। जांच पड़ताल कमेटी में देव कुमार, इश्तियाक अंसारी, संजय अंबेडकर,आर एन सिंह आदि शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें: सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई
Next: खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.