Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026 1 minute read
SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)

भिलाई स्टील प्लांट के आरएमपी 3 में बीती रात जमकर मारपीट हुई है। सीनियर मैनेजर राहुल गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए गए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई स्टील प्लांट में ड्यूटी के दौरान अधिकारी और कर्मचारी के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान हुई हाथापाई में कर्मचारी के शरीर से खून निकल गया। घटना के बाद कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कामकाज रोक दिया। स्थिति को देखते हुए सीआईएसएफ के जवानों को भी तैनात किया गया है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। घटना के बाद से संबंधित विभाग में तनाव का माहौल बना हुआ है। कर्मचारी एकजुट होकर घटना का विरोध कर रहे हैं। वहीं, ट्रेड यूनियन नेताओं ने भी अधिकारी के कथित रवैये पर नाराजगी जताई है। वहीं, अब ये खबर आ रही है कि दोनों पक्षों में समझौता कराया जा रहा है ताकि मामला तूल न पकड़ने पाए।

ये खबर भी पढ़ें: सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

फोन पर शुरू हुआ विवाद, कमरे तक पहुंची बात

बताया जा रहा है कि आरएमपी-3 में बीती रात ऑपरेशन से जुड़े सीनियर मैनेजर राहुल गुप्ता ड्यूटी पर थे। इलेक्ट्रिकल समस्या आने पर उन्होंने फोन किया। फोन कर्मचारी हराधन मंडल ने रिसीव किया। जानकारी के मुताबिक, राहुल गुप्ता ने हराधन मंडल से एक कर्मचारी को तत्काल भेजने के लिए कहा। इस पर मंडल ने जवाब दिया कि फिलहाल वहां कोई कर्मचारी उपलब्ध नहीं है और एक कर्मचारी साइट पर गया हुआ है। उसके वापस लौटने के बाद कर्मचारी भेजने की बात कही गई।

इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला कथित तौर पर गाली-गलौज तक पहुंच गया। इसके बाद हराधन मंडल ने फोन काट दिया।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

साथी के साथ रूम नंबर-11 पहुंचे अधिकारी

आरोप है कि फोन कटने के बाद राहुल गुप्ता अपने एक साथी के साथ रूम नंबर-11 पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने पूछा कि हराधन मंडल कौन है। कमरे में मौजूद कर्मचारी ने खुद को हराधन मंडल बताया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट होने की बात सामने आई है। आरोप है कि इस दौरान हराधन मंडल के साथ हाथापाई की गई, जिससे उसके शरीर से खून निकल गया। कर्मचारी को धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाया जा रहा है।
घटना के बाद से ही विभाग में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। शुक्रवार सुबह जब अन्य कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कामकाज रोककर घटना का विरोध शुरू कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

माहौल तनावपूर्ण, सीआईएसएफ तैनात

घटना की सूचना के बाद स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए सीआईएसएफ जवानों की तैनाती की गई है। कर्मचारी घटना को लेकर आक्रोशित हैं और अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग किए जाने की बात सामने आ रही है। ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि भी मामले को लेकर सक्रिय हो गए हैं। हालांकि, मारपीट की घटना को लेकर प्रबंधन या संबंधित अधिकारी का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Related Stories

INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026
BSL BAKS Traffic Department Employees troubled by issues ranging from Incentives and Rewards to Toilet Facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या

Azmat ali 28/08/2026
Metals Materials Quiz-2026 DPS Bhilai team triumphs selected for national-level quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter Metals & Materials Quiz-2026: डीपीएस भिलाई की टीम ने मारी बाजी, ईडी वर्क्स का खास योगदान

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026
INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026
BSL BAKS Traffic Department Employees troubled by issues ranging from Incentives and Rewards to Toilet Facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या

Azmat ali 28/08/2026
Metals Materials Quiz-2026 DPS Bhilai team triumphs selected for national-level quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter Metals & Materials Quiz-2026: डीपीएस भिलाई की टीम ने मारी बाजी, ईडी वर्क्स का खास योगदान

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.