राष्ट्रीय रोड-ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता: छत्तीसगढ़ टीम झारखंड रवाना, भिलाई इस्पात संयंत्र क्लब से 38 खिलाड़ी

National Road and Track Cycling Competition Chhattisgarh team leaves for Jharkhand, 38 players from Bhilai Steel Plant Club
  • खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए 9 जनवरी से 11 जनवरी तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्कूल गेम फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा 13 से 17 जनवरी 2026 तक रांची (झारखंड) में शालेय राष्ट्रीय रोड एवं ट्रैक साइकिलिंग की प्रतियोगिता रखी गयी है। छत्तीसगढ़ साइकिलिंग एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक विजय बघेल सांसद दुर्ग ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाने वाले भिलाई इस्पात संयंत्र साइकिलिंग क्लब के खिलाड़ियों से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

डॉ. हिमांशु द्विवेदी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साइकिलिंग संघ ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ साइकिलिंग एसोसिएशन महासचिव विनायक चन्नावार एवं भिलाई इस्पात संयंत्र साइकिलिंग क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ( ओए-बीएसपी अध्यक्ष) ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 48 सदस्यीय दल में कुल 38 साइकिलिस्ट भिलाई इस्पात संयंत्र साइकिलिंग क्लब के हैं।

यह ट्रेक एवं रोड साइकिलिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता तीन वर्गों में होगी। 14 वर्ष, 17 वर्ष एवं 19 वर्ष बालक-बालिका (ट्रेक एवं रोड साइकिलिंग)। इस टीम के जनरल मैनेजर के रूप श्रीमती कल्पना स्वामी एवं मुख्य प्रशिक्षक के रूप में देवप्रकाश वर्मा हैं।

शासन द्वारा खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन हेतु दिनांक 9 जनवरी से 11 जनवरी तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों को ट्रेक सूट एवं किट वितरित किया गया।

बीएसपी साइकिल पोलो क्लब के अध्यक्ष एवं पूर्व ओए महासचिव परविंदर सिंह ने झारखंड में आयोजित राष्ट्रीय रोड एवं ट्रेक साइकिलिंग प्रतियोगिता शामिल होने वाले सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर नरेन्द्र कुमार बंछोर, परविंदर सिंह, विनायक चन्नावर, देवप्रकाश वर्मा, प्रतीक मनोध्या, शशिकांत पांडे, प्रवीण यदु, सुधीर बंसल आदि उपस्थित थे।

बालक: 14 वर्ष कैटेगरी के खिलाड़ी

दीपेश निर्मलकर, होलेन्द्र साहू, पुष्कर साहू, भावेश साहू, भावेश निर्मलकर, तेजेश्वर देशमुख, देवेश चंद्राकर।
साइकिलिंग बालिका 14 वर्ष-
पलक जायसवाल, दृष्टि साहू, अंशिका मेहता, धात्री देशमुख।
साइकिलिंग बालक 17 वर्ष-
हमेन्द्र साहू, दिव्याशु साहू, तुषार देवांगन, सौरभ दास मानिकपुर, सन्नी कुमार, सौरभ कुमार सिन्हा- सभी भिलाई
साइकिलिंग बालिका 17 वर्ष-
रेशमी साहू, निधि साहू, नहसीब अंसारी, पुष्पांजली, रागनी निर्मलकर एवं खुशबू साहू – सभी भिलाई
साइकिलिंग बालक 19 वर्ष-
पियूष कुमार साहू, सौरभ दास, राहुल निर्मलकर, प्रिंस मेहता, शुभम यादव, एवं पंकज सिन्हा – सभी भिलाई
साइकिलिंग बालिका 19 वर्ष-
निशा देवांगन, लीना साहू, रूपाली, ढालेश्वरी साहू, भावना देशमुख एवं सुमन साहू – सभी भिलाई