Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी सेक्टर 9 हॉस्पिटल में 2 माह की दवा दीजिए एक साथ, ओपीडी में बुकिंग लिमिट 40 से बढ़ाकर करें 60
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी सेक्टर 9 हॉस्पिटल में 2 माह की दवा दीजिए एक साथ, ओपीडी में बुकिंग लिमिट 40 से बढ़ाकर करें 60

Azmat ali 03/04/2026 1 minute read
BSP Hospital Demand to Provide Two Months Worth of Medicines to Patients at once Increase the OPD Booking Limit from 40 to 60

इंटक की मांग-कार्डियो सर्जन, यूरोलॉजिस्ट एवं मेडिसिन विभाग में टोकन बुकिंग व्यवस्था को बेहतर किया जाए। नई सीटी स्कैन मशीन की व्यवस्था करें।

  • पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, सेक्टर-9 के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विनीता द्विवेदी संग इंटक नेताओं की मीटिंग।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक के प्रतिनिधि मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, सेक्टर-9 के विनीता द्विवेदी के साथ संपन्न हुई। बैठक में अस्पताल से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में यूनियन के महासचिव संजय कुमार साहू ने प्रमुख रूप से मांग रखते हुए कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र से सेवानिवृत्त होकर शहर से बाहर रहने वाले कर्मचारियों को हर माह दवाई रिपीट कराने हेतु आना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक एवं अन्य प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अतः विशेष चिकित्सा को छोड़कर अन्य दवाइयों को दो माह के लिए एक साथ प्रदान करने की व्यवस्था लागू की जाए।

प्रतिनिधि मंडल द्वारा निम्न मांगें भी प्रमुखता से रखी गईं…

सभी विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती की जाए।
ओपीडी नंबर 3 एवं 5 में वेटिंग हॉल की समुचित व्यवस्था की जाए।
ओपीडी की सीढ़ियों की दीवार में आए क्रैक (दरार) की तत्काल मरम्मत कराई जाए।
अस्पताल में मरीजों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं मात्रा में सुधार किया जाए।
वार्डों में मरीजों की सुविधा हेतु नए बेड उपलब्ध कराए जाएं।
कैजुअल्टी एवं आईसीयू के लिए पोर्टेबल रेस्पिरेटरी सिस्टम (वेंटिलेटर) उपलब्ध कराया जाए।
आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु दो नई लाइफ सपोर्ट सिस्टम (वेंटिलेटर युक्त) एम्बुलेंस सेक्टर-9 अस्पताल में उपलब्ध कराई जाएं।
ओपीडी में बुकिंग लिमिट 40 से बढ़ाकर 60 की जाए।
कार्डियो सर्जन, यूरोलॉजिस्ट एवं मेडिसिन विभाग में टोकन बुकिंग व्यवस्था को बेहतर किया जाए।
लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए नई सीटी स्कैन मशीन की व्यवस्था की जाए।
चेस्ट वार्ड का रिनोवेशन कराया जाए।
स्वास्थ्य विभाग के ठेका में मेनपावर में 20% की कटौती बंद की जाए।
सभी ओपीडी वेटिंग हॉल में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
यूरोलॉजिस्ट विभाग में उपयोग होने वाली दवाइयों की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

सभी बिंदुओं पर चर्चा के पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी) विनीता द्विवेदी ने आश्वस्त किया कि कैजुअल्टी एवं आईसीयू हेतु पोर्टेबल रेस्पिरेटरी सिस्टम (वेंटिलेटर) की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है तथा अन्य विषयों पर शीघ्र ही उच्च प्रबंधन से चर्चा कर उचित निराकरण किया जाएगा। इंटक यूनियन उक्त विषयों पर जल्द ही उच्च प्रबंधन एवं सेल अध्यक्ष को पत्र लिखेगी।

इस बैठक में पूरन वर्मा, गिरिराज देशमुख, मानिक राम जनेन्द्र, सिंड्रेला, जिनदास, संदीप कुमार, मोहसिन मोहम्मद एवं जोगेश्वर साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह ने SAIL के सीएमडी का संभाला अतिरिक्त प्रभार
Next: SAIL कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: HRA नियमों में बदलाव, अब ऐसे मिलेगा हाउस रेंट अलाउंस, पढ़ें डिटेल

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.