- दौड़ पूरा करने वाले सभी धावकों को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए जबकि विजेताओं को डायरेक्टर इंचार्ज ने पुरस्कृत किया गया।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के राउरकेला के बाद अब बोकारो स्टील प्लांट ने हाफ मैराथन किया। रविवार सुबह 7 बजे डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन ने झंडी दिखाकर मैराथन का आगाज किया।
1 फरवरी को स्थानीय मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में सेल-बोकारो हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें बोकारो के अलावा दूसरे राज्यों से आए कुल 5800 धावकों ने भाग लिया। इसमें 1229 महिला और 4571 पुरुष धावक शामिल थे।

दौड़ 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की श्रेणियों में महिला और पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग आयोजित किया गया। इसके अलावा दिव्यांग जनों के लिए 2 किलोमीटर का दौड़ आयोजित किया गया।

बोकारो हॉफ मैराथन को डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन ने फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान बोकारो स्टील प्लांट के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स, डीआईजी (सीआईएसएफ) एम मित्तल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बोकारो हॉफ मैराथन का आयोजन सभी मानकों को ध्यान में रख कर किया गया। धावकों को रास्ते में पानी, एनर्जी ड्रिंक इत्यादि उयलब्ध कराये गए, एम्बुलेंस, चिकित्सा कर्मी की तैनाती तथा उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

दौड़ पूरा करने वाले सभी धावकों को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए जबकि विजेताओं को डायरेक्टर इंचार्ज ने पुरस्कृत किया गया।











