Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL डायरेक्टर संग फोटो खिंचवाने, बुके देने का फायदा, CGM प्रमोशन कराने का झांसा दे रहा BSP कर्मचारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL डायरेक्टर संग फोटो खिंचवाने, बुके देने का फायदा, CGM प्रमोशन कराने का झांसा दे रहा BSP कर्मचारी

Azmat ali 07/07/2026 1 minute read
SAIL CGM Promotion 2026 Employee Committing Fraud in the Name of SAIL Director

सेक्टर 9 हॉस्पिटल के एक डाक्टर को भी अपने झांसे में लेकर कर्मचारी नाजायज़ फायदा उठाने का मौका नहीं छोड़ रहा है।

  • हरकतों से बंदा फेमस होता दिख रहा है। अब देखना यह है कि दिल्ली वाले साहब का चाबुक कितना असर करेगा?

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। झांसेबाजों की कमी नहीं है। हराम की कमाई जिसके मुंह लगी हो, वह ईमानदारी से रह नहीं सकता। बीएसपी का एक महाधुर्त कर्मचारी इस वक्त चर्चाओं में आ गया है। सेल कारपोरेट आफिस के एक डायरेक्टर के नाम पर अपनी दुकानदारी चमका रहा है। साहब-साहब करते हुए फोटो खिंचवाने और बुके देने की तस्वीर दिखाकर अपनी ताकत का एहसास कराने का मौका नहीं छोड़ रहा है।

सीजीएम इंटरव्यू में पास कराने का ठेका तक ले लिया। लगता है बीएसपी के अधिकारी इसके झांसे में भी आ गए हैं। सेक्टर 9 हॉस्पिटल से आई खबर ने सबको हैरान कर दिया है। कर्मचारी की फितरत को जानने और समझने वाले कार्मिकों की जुबां पर है कि महाशय बहुत बड़ा झांसेबाज है। हर किसी को इसकी हकीकत पता है। ड्यूटी सिर्फ पंचिंग के लिए जाता है। इसके बाद फर्जीवाड़े की दुकान चलाता है। जबकि दिल्ली वाले साहब उसे लिफ्ट भी नहीं देते हैं। भिलाई निवास में बगैर बुलाए ही फोटो खिंचवाने पहुंच गया था। कुछ अधिकारियों को साथ ले जाकर मुलाकात भी कराया था।

ये खबर भी पढ़ें: डीपीई सचिव से मिले NCOA पदाधिकारी, Affordability Clause हटाने, 4th PRC, सेल-RINL, PRP पर ये खबर

3 से 7 जुलाई तक सीजीएम इंटरव्यू चल रहा है। सेक्टर 9 हॉस्पिटल के एक डाक्टर को भी अपने झांसे में लेकर कर्मचारी नाजायज़ फायदा उठाने का मौका नहीं छोड़ रहा है। बकायदा, इंटरव्यू देने वाले अधिकारी के कंधे पर हाथ रखकर कर्मचारी ने फोटो खिंचवाई। अब यही फोटो उसके गले की फांस बन गई। जिसे सीजीएम स्तर प्रमोट होना है, उनके कंधे पर झांसेबाज कर्मचारी का हाथ, कई सवाल उठा रहे हैं।

भिलाई में झांसेबाजी का रायता फैलाने वाले कर्मचारी के पैतरे की जानकारी दिल्ली पहुंच चुकी है। जिस डायरेक्टर के नाम पर भिलाई में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है, उसकी डिटेल डायरेक्टर साहब को बता दी गई है। झांसेबाजी में माहिर कर्मचारी पिछले दिनों एक जीएम को अपने चंगुल में फंसा लिया था।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bokaro Steel Plant: 23 अधिकारियों का ट्रांसफर, पढ़ें नाम

इंटर प्लांट ट्रांसफर रोकवाने के लिए बड़े साहब के पास मामला ले जाने की बात कही थी। यह राज़ भी उजागर हो गया था। सेक्टर 1 में दरबारगिरी होती है। बीएसपी की एक हूटर वाली गाड़ी शादी समारोह में जाने के लिए इस्तेमाल करता है।

ये खबर भी पढ़ें: PESB ने शुरू की SAIL के नए डायरेक्टर पर्सनल की तलाश, केके सिंह का रिटायरमेंट 2027 में, आवेदन 22 जुलाई तक

इसकी शिकायत भी हो चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। एक बार फिर, हरकतों से बंदा फेमस होता दिख रहा है। वहीं, बीएसपी अस्पताल में सबकी नज़र इस बात पर टिकी है कि क्या वाकई कर्मचारी प्रमोशन करा देगा। रिज़ल्ट आने पर ही सच्चाई उजागर हो सकेगी। अब देखना यह है कि दिल्ली वाले साहब का चाबुक कितना असर करेगा?

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 3: ठेका कंपनी हमेशा के लिए होगी बैन, लोहा चोरों को बड़ा मैसेज

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई में तेज बारिश और हवा का असर, सेंट्रल एवेन्यू पर गिरा पेड़, स्कूटी सवार महिला को मामूली चोट
Next: SAIL CMD, डायरेक्टर पर्सनल से मिला SEFI, पेंशन, मेडिक्लेम स्कीम, HRA, जूनियर आफिसर प्रमोशन पर बात, जल्द आ रहा PRP

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.