सेल आइएसपी की करीब 5600 स्क्वायर फीट जमीन पर कब्जेदार अवैध बाउंड्री और रूम बना रहे। इसको रोकना कर्मचारी को भारी पड़ा।
सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर से बड़ी खबर है। कब्जेदारों के खिलाफ चल रही कार्रवाई में गुरुवार को भारी विवाद हो गया। रांगा पाडा टाउनशिप में कब्जेदार अवैध निर्माण को रोकने के लिए समझाना भारी पड़ गया। नगर सेवाएं विभाग के अतिक्रमण तोड़ू दस्ते के कर्मचारी की गुस्साए कब्जेदारों ने पिटाई कर दी। आइएसपी कर्मी उज्ज्वल रॉय को बंधक बनाया और शुभदीप की पिटाई कर दी। इतना मारा कि हाथ की हाथ टूट गई है। शुक्रवार को ऑपरेशन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कब्जेदार ने क्षेत्रीय कर्मचारी को साइड कर दिया था, उसे बीच में न बोलने की बात बोली थी। सारा गुस्सा शुभदीप गुप्ता पर उतार दिया।
बताया जा रहा है कि सेल आइएसपी की करीब 5600 स्क्वायर फीट जमीन पर अवैध बाउंड्री और रूम बना रहा था। इसको रोकने के लिए कई बार समझाया गया। लेकिन कब्जेदार मानने को राजी नहीं थे। गुरवार को विभाग के कर्मचारी शुभदीप गुप्ता को कुछ असामाजिक तत्वों ने बुरी तरह पीट दिया है। अतिक्रमण विरोधी गतिविधियों में उनकी भूमिका के कारण उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं।
रांगा पाडा में अवैध निर्माण को रोकने के लिए टाउनशिप की टीम बार-बार जा रही थी। निर्माण सामग्री को जब्त किया। इससे गुस्साए कब्जेदारों ने आइएसपी टीम के सदस्य शुभदीप गुप्ता को घेर लिया। फोन छीन लिया। धक्का मारा।
जमकर पिटाई कर दी। आइएसपी प्रबंधन की ओर से एफआइआर के लिए तहरीर दी गई है। घटना के बाद टाउनशिप के सीजीएम और पुलिस अधिकारी बर्नपुर अस्पताल पहुंच गए। आईएसएसपी (ISP) प्रबंधन और पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
