Skip to content
25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL ISP Burnpur Union Election Result: 107 साल में पहली बार चुनाव, BMS बनी पहली मान्यता प्राप्त यूनियन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election Result: 107 साल में पहली बार चुनाव, BMS बनी पहली मान्यता प्राप्त यूनियन

Azmat ali 24/09/2026 (Last updated: 25/09/2026) 1 minute read
SAIL ISP Burnpur Union Election Results First Election in 107 Years BMS Becomes the First Recognized Union

इस्को स्टील प्लांट के 3514 कर्मचारियों में से 3291 ने मतदान में हिस्सा लिया। 93.65% मतदान ने कई यूनियनों का गणित बिगाड़ दिया।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर यूनियन चुनाव का रुझान नहीं, सीधे रिजल्ट आ गया है। बीएमएस ने 60 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल कर लिया है। फाइनल रिजल्ट घोषित होने वाला है। बीएमएस के केंद्रीय नेता हिमांशु शेखर बल का कहना है कि 62 .29% वोट हम लोग हासिल कर चुके हैं। कुल 2189 वोट बीएमएस को मिले।

नई एचआर बिल्डिंग सहयोग भवन में शाम सवा 7 बजे से वोटों की गिनती की प्रक्रिया चल रही थी। सभी यूनियन के समर्थकों को मतदान केंद्र से काफी दूरी पर रखा गया था। सीआइएसएफ जवानों ने सभी एजेंट के मोबाइल फोन को बंद कराया था। वोटों की गिनती शुरू करने से पहले 50-50 मतपत्रों का बंडल बनाया गया। 66 बंडल तैयार किए गए। दो टेबल पर मतपत्रों की गिनती की गई।

ये खबर भी पढ़ें: Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे चांदी का 50 ग्राम और ठेका मजदूर 20 ग्राम सिक्का

सेल आइएसपी के 107 सालों के इतिहास में पहली बार मान्यता प्राप्त यूनियन का चुनाव हो रहा है। गुरुवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले गए। चुनाव में मुख्य मुकाबला CITU, INTUC, BMS के बीच रहा। जबकि AIUTUC, IMU, HMS और AITUC ने भी मजबूती से टक्कर देने का दम भरा था।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL 54th AGM Highlights: वंदे भारत के पहियों से नौसेना के 5 युद्धपोतों तक पहुंचा सेल का स्टील, पहली बार ₹1.09 लाख करोड़ से ज्यादा राजस्व, ये लाभांश

शाम पांच बजे तक कुल 3514 कर्मचारियों में से 3291 ने मतदान किए। 93.65% कर्मचारियों ने वोट डाले। दोपहर 3 बजे तक 3514 कर्मचारियों में से 2758 कर्मियों ने मतदान कर दिया था। इससे पहले दोपहर 12 बजे तक 1563 और 1 बजे तक 2035 कर्मचारी वोट डाल चुके थे।

ये खबर भी पढ़ें: बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

इधर-पिछले दिनों बर्नपुर मिड टाउन क्लब चुनाव में मारपीट से सबक लेते हुए प्रबंधन ने खासा तैयारी कर रखी थी। करीब 200 सीआइएसएसफ जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिला पुलिस के जवानों ने सभी गेट को सील कर रखा था। किसी भी विजिटर को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था। इस वजह से मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो गया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL 54th AGM Highlights: वंदे भारत के पहियों से नौसेना के 5 युद्धपोतों तक पहुंचा सेल का स्टील, पहली बार ₹1.09 लाख करोड़ से ज्यादा राजस्व, ये लाभांश
Next: SAIL ISP Election Results: बीएमएस को 66.49% वोट, इंटक, CITU, HMS, एटक औंधे मुंह गिरे, जीत के 4 कारण हिमांशु बल की ज़ुबानी

Related Stories

SAIL ISP Election Results BMS Secures 62.29% of Votes 6 Unions Including INTUC, CITU, HMS, and AITUC Lose
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Election Results: बीएमएस को 66.49% वोट, इंटक, CITU, HMS, एटक औंधे मुंह गिरे, जीत के 4 कारण हिमांशु बल की ज़ुबानी

Azmat ali 25/09/2026
SAIL 54th AGM Highlights Revenue Exceeds 1.09 Lakh Crore for the First Time, Dividend Declared
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL 54th AGM Highlights: वंदे भारत के पहियों से नौसेना के 5 युद्धपोतों तक पहुंचा सेल का स्टील, पहली बार ₹1.09 लाख करोड़ से ज्यादा राजस्व, ये लाभांश

Azmat ali 24/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election 2026 Results Vote Counting begins Trends to Follow Soon (2)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election Results 2026: वोटों की गिनती शुरू, शुरुआती रुझान…

Azmat ali 24/09/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Election Results BMS Secures 62.29% of Votes 6 Unions Including INTUC, CITU, HMS, and AITUC Lose
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Election Results: बीएमएस को 66.49% वोट, इंटक, CITU, HMS, एटक औंधे मुंह गिरे, जीत के 4 कारण हिमांशु बल की ज़ुबानी

Azmat ali 25/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Results First Election in 107 Years BMS Becomes the First Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election Result: 107 साल में पहली बार चुनाव, BMS बनी पहली मान्यता प्राप्त यूनियन

Azmat ali 24/09/2026
SAIL 54th AGM Highlights Revenue Exceeds 1.09 Lakh Crore for the First Time, Dividend Declared
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL 54th AGM Highlights: वंदे भारत के पहियों से नौसेना के 5 युद्धपोतों तक पहुंचा सेल का स्टील, पहली बार ₹1.09 लाख करोड़ से ज्यादा राजस्व, ये लाभांश

Azmat ali 24/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election 2026 Results Vote Counting begins Trends to Follow Soon (2)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election Results 2026: वोटों की गिनती शुरू, शुरुआती रुझान…

Azmat ali 24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.