SAIL ISP ने कर्मचारियों-अधिकारियों को दिया दुर्गा पूजा जैसा रमजान 2023 का तोहफा, रोजेदारों का बदला ड्यूटी टाइम

  • सेल की सभी इकाइयों के कर्मचारियों और अधिकारियों को बर्नपुर की तरह दुर्गा पूजा और रमजान जैसी सुविधा दिए जाने की मांग।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) गंगा-जमुनी तहज़ीब का भी केंद्र बन गया है। धार्मिक सौहार्द्र की नज़ीर पेश की है। दुर्गा पूजा हो या माह-ए-रमजान, कर्मचारियों और अधिकारियों को विशेष छूट दी जाती है। माह-ए-रमजान का पहला रोजा 23 या 24 मार्च को शुरू हो जाएगा। इसको देखते हुए सेल (SAIL) के इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट (IISCO Burnpur Steel Plant) प्रबंधन ने रोजेदारों के लिए ड्यूटी टाइम बदल दिया है।

AD DESCRIPTION AD DESCRIPTION

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant Accident: दमकल कर्मी 30 ऊंचाई से नीचे गिरा, लगी गंभीर चोट

AD DESCRIPTION

रमजान 2023 (Ramzan 2023) के रोजे रखने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को जनरल शिफ्ट में आने की जरूरत नहीं होगी। सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक आफिस में अब नहीं रहना होगा। आइएसपी प्रबंधन ने रोजेदारों की सुविधा को देखते हुए जनरल शिफ्ट वालों को एक शिफ्ट में ही बुलाने का आदेश जारी कर दिया है। ईद तक यह छूट दी जा रही है।

AD DESCRIPTION

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP के पूर्व MD वीके अरोड़ा वियतनाम में घूम रहे, घर में घुसे चोर, CCTV का हार्डडिक्स भी ले गए, सुपेला थाने में FIR दर्ज

AD DESCRIPTION

इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश है। सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर्मचारी और अधिकारी ड्यूटी पर आएंगे। नाइट शिफ्ट वालों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। गर्मी को देखते हुए रोजेदारों को राहत दी जा रही है। 30 दिनों तक सुबह 4 बजे से लेकर शाम करीब 7 बजे तक बगैर खाना-पानी रोजा रखने वालों को इफ्तार से पहले ही घर पहुंचने का मौका मिल जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें:  सीमेंट प्रोडक्शन में कोयले का विकल्प गोबर, CM भूपेश बघेल की मौजूदगी में श्रीसीमेंट और सरकार ने किया एमओयू, रोज खरीदेगा 10 मीट्रिक टन गोबर

खास बात यह है कि रोजेदार कर्मचारी और अधिकारी भोर में सहरी और नमाज के बाद सीधे ड्यूटी के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर 2 बजे जब घर लौटेंगे तो जोहर की नमाज पढ़ने का भी मौका मिल जाएगा। इस तरह रमजान के दिनों में कार्मिक घर पर आराम कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें:  चेट्रीचंड्र महोत्सव पर छत्तीसगढ़ के नगर निगम, नगर पालिका में अवकाश घोषित, सीएम भूपेश बघेल ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

सेल आइएसपी (SAIL ISP) प्रबंधन की ओर से जीएम पर्सनल सीएफ एंड रूल्स सब्यासाची दत्ता की ओर से आदेश जारी किया गया है। बता दें कि इसी का आदेश दुर्गा पूजा के समय भी प्रबंधन की ओर से जारी किया जाता है। सप्तमी, अष्ठमी, नवमी और दसमीं यानी चार दिन तक जनरल शिफ्ट आने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को ए शिफ्ट में बुलाया जाता है। सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक ही ड्यूटी कराया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें:  भिलाई इंडोर स्टेडियम निर्माण में भ्रष्टाचार पर सब इंजीनियर श्वेता महिश्वर सस्पेंड, ठेका निरस्त, जमानत राशि जब्त, बच गए पार्षद

इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से आदेश जारी होते ही सेल के अन्य इकाइयों के कार्मिकों ने भी इसी तरह की व्यवस्था की मांग कर दी है। कार्मिकों का कहना है कि सेल प्रबंधन को इस पर ध्यान देना चाहिए। एक ही कंपनी में अलग-अलग नियम क्यों है। अन्य इकाइयों के कर्मचारियों और अधिकारियों को बर्नपुर की तरह दुर्गा पूजा और रमजान जैसी सुविधा मिलनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू SAIL कर्मी की पत्नी उषा बारले को देंगी पद्मश्री, BSP के डायरेक्टर इंचार्ज ने किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!