Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant के सीनियर मैनेजर के घर पर चोरों का धावा, 7 लाख का ज़ेवर चोरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant के सीनियर मैनेजर के घर पर चोरों का धावा, 7 लाख का ज़ेवर चोरी

Azmat ali 07/07/2025 (Last updated: 07/07/2025) 1 minute read
Thieves broke into the house of a senior manager of Bokaro Steel Plant stole jewellery worth Rs 7 lakh 1

सीनियर मैनेजर गणेश कुमार पासवान सेक्टर 3 ई के आवास संख्या 602 में परिवार संग रहते हैं। पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया है।

बोकारो आफिसर्स एसोसिएशन ने चोरी की लगातार होती वारदात पर चिंता व्यक्त किया है। अफसरों से अपील किया है कि सतर्क हो जाएं।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट के एक अधिकारी के घर में चोरों ने धावा बोल दिया है। कीमती सामान समेत 7 लाख रुपए के जेवर को पार कर दिया है। बीएसएल अधिकारी की ओर से सिटी थाना में एफआइआर के लिए तहरीर दी गई है। बोकारो आफिसर्स एसोसिएशन ने चोरी की लगातार होती वारदात पर चिंता व्यक्त किया है।

बीएसएल के पीपीसी डिपार्टमेंट के सीनियर मैनेजर गणेश कुमार पासवान सेक्टर 3 ई के आवास संख्या 602 में परिवार संग रहते हैं। पत्नी की तबीयत ठीक नहीं है। बोकारो जनरल हॉस्पिटल-बीजीएच में भर्ती कराया गया है। गणेश कुमार रात को हॉस्पिटल में रहकर पत्नी की देखभाल करते हैं। इसलिए घर में कोई नहीं रहता।

ये खबर भी पढ़ें: सेल की AI&U प्रतियोगिता  में बीएसएल के चार कार्मिकों का जलवा, डीआइसी के हाथों सम्मानित

इसकी जानकारी चोरों को हुई। इसका फायदा उठाते हुए पिछले दरवाजे से घर में घुसे ओर आलमारी में रखे जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान उठा ले गए।

ओए अध्यक्ष एके सिंह पीड़ित परिवार के साथ थाने तक पहुंचे। उनका कहना है कि बोकारो टाउनशिप के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है। इस पर लगाम लगाने की जरूरत है। नए कप्तान और डीसी बोकारो में आए हैं, उन्हें अब सख्त कदम उठाने चाहिए, ताकि चोरों पर लगाम लगाया जा सके। पुलिस पेट्रोलिंग टाउनशिप में बढ़ाने की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें: BSL में दो नए सीएनसी रोल ग्राइंडिंग मशीन का ऑपरेशन शुरू, बढ़ेगा प्रोडक्शन

एके सिंह ने बीएसएल के अधिकारियों से अपील किया है कि कोई भी अफसर रात में अपने घर को अकेला न छोड़ें। अगर, मजबूरी है तो कीमती सामान, जेवर आदि को अपने परिचित के घर में रख दें ताकि सुरक्षित रह सके। अकेले घर को छोड़ने के बजाय किसी जानने वालों की मदद लें और रात में घर में ठहराएं, ताकि इस तरह की चोरी की वारदात को रोका जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे 2025 पर बीजीएच में कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया रक्तदान

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ओडिशा, झारखंड, बिहार, बंगाल, एमपी, महाराष्ट्र, यूपी, उत्तराखंड, गुजरात जाने वाली 15 ट्रेनें कैंसिल, कुल 27 ट्रेनों पर असर
Next: 9 जुलाई की हड़ताल को ECRKU का समर्थन, काला बिल्ला लगाएंगे रेल कर्मचारी

Related Stories

Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.