Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई इस्पात संयंत्र के बार एवं रॉड मिल ने रचा नया मासिक कीर्तिमान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र के बार एवं रॉड मिल ने रचा नया मासिक कीर्तिमान

Azmat ali 07/07/2025 (Last updated: 07/07/2025) 1 minute read
Bhilai Steel Plant's Bar and Rod Mill created a new monthly record

बीआरएम ने जून माह में 92,110 टन का उत्पादन कर अपने इतिहास का सर्वश्रेष्ठ जून माह का मासिक उत्पादन हासिल किया

  • बीआरएम विभागाध्यक्ष एवं मुख्य महाप्रबंधक योगेश शास्त्री ने इस सफलता को विभागीय समन्वय, समयबद्ध अनुरक्षण और टीम भावना का प्रतिफल बताया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) की बार एवं रॉड मिल (बीआरएम) ने जून 2025 में अभूतपूर्व तकनीकी दक्षता एवं उत्पादन क्षमता का प्रदर्शन करते हुए कई उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज की हैं।

ये खबर भी पढ़ें: सेल की AI&U प्रतियोगिता  में बीएसएल के चार कार्मिकों का जलवा, डीआइसी के हाथों सम्मानित

मिल ने जून माह में 92,110 टन का उत्पादन कर अपने इतिहास का सर्वश्रेष्ठ जून माह का मासिक उत्पादन हासिल किया, जो 30 दिवस के किसी भी माह में यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन रिकॉर्ड भी रहा।

ये खबर भी पढ़ें: BSL में दो नए सीएनसी रोल ग्राइंडिंग मशीन का ऑपरेशन शुरू, बढ़ेगा प्रोडक्शन

उल्लेखनीय है कि इसी माह बीआरएम ने 85.89 प्रतिशत मिल यूटिलाइजेशन प्राप्त कर सर्वोच्च मासिक मिल यूटिलाइजेशन का नया कीर्तिमान भी स्थापित किया। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 2,64,157 टन उत्पादन कर प्रथम तिमाही के उत्पादन में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे 2025 पर बीजीएच में कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया रक्तदान

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार ने बीआरएम टीम को इस उपलब्धि हेतु बधाई देते हुए कर्मठता, टीम भावना और तकनीकी उत्कृष्टता की सराहना की। उन्होंने कार्यस्थल पर सुरक्षा के सर्वोच्च मानकों को निरंतर बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप के कब्जेदारों पर पुलिस संग टूट पड़ा भिलाई स्टील प्लांट, पढ़ें डिटेल

बीआरएम विभागाध्यक्ष एवं मुख्य महाप्रबंधक योगेश शास्त्री ने इस सफलता को विभागीय समन्वय, समयबद्ध अनुरक्षण और टीम भावना का प्रतिफल बताते हुए पूरी बीआरएम बिरादरी को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि बीआरएम टीम आने वाले समय में भी इसी समर्पण से कार्य कर संयंत्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी। उन्होंने इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी कर्मचारियों, यूनियनों, सहयोगी विभागों एवं प्रबंधन के प्रति आभार प्रकट किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL का 9597 करोड़ कैश कलेक्शन, टॉप पर BSP, BSL दूसरे, RSP तीसरे नंबर पर, नगरनार ने जुटाए 662 करोड़

इस अवसर पर बीआरएम विभाग के महाप्रबंधकगण एसएन त्रिपाठी, आशीष, शाश्वत मोहंती, समीर पाण्डेय एवं शिखर तिवारी ने भी बीआरएम सामूहिक को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के वार्ड खिलाड़ी खुशाल पटेल बने जूनियर राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियन

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों को मिला Best Employee of the Month Award
Next: BSP Officers Association: साइकिल रैली में दिखी नारी शक्ति की झलक

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.